*_बोरे में मिली लाश,दो दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त_* *नाबालिग का अर्धनग्न अवस्था में मिला था शव, गला दबाकर हत्या की आशंका*

जन जागृति संगम 9302003334 

*मंदसौर के भावगढ़* थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर (शुक्रवार) को ताजखेड़ी और मजेसरा गांव के बीच सड़क से 20 फीट दूर बोरे में बंद 13 साल की बच्ची का शव मिला था। मामले में रविवार शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। भावगढ़ थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पहले मृतक लड़की के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। इधर शनिवार शाम शव का पैनल पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया गया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने की संभावना है।

*गला दबाकर हत्या* 

पुलिस को बोरे में बन्द लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मृतिका के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात हो सकती है। अस्पताल सूत्रों की माने तो नाबालिग लड़की का गला दबाकर हत्या की गई। हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

 *दोनों हाथों पर नाम का टैटू* 

मृतक किशोरी के दोनों हाथों पर नाम गुदा हुआ है। एक हाथ पर B.S. नाम का टैटू बना है। वहीं, दूसरे हाथ पर E love V लिखा हुआ है। पुलिस आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी और अन्य पहलुओं पर किशोरी के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

 *दो-तीन टीमें केस में लगी है* 

एसपी अभिषेक आनंद का कहना है कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई हैं। थानों में गुमशुदा लड़कियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दो-तीन टीमें बनाकर केस की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और क्लियर हो जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई