*हत्या की आशंका के चलते परिजनों ने की आरोपियो पर कार्यवाही की मांग,सोपा ज्ञापन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 


नीमच। सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है जिसको लेकर गुरुवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने लिखित शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 07/12/2024 को रात्री मे लगभग 9 बजे करीब जीरन सकरानी रोड पर एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमे हमारे भाई डाइमचंद्र पिता कवरलाल मेघवाल निवासी बासखेड़ा की मृत्यू हो गई थी उक्त घटना के पूर्व हरीश पिता मोतीलाल मेघवाल निवासी बासखेड़ा के साथ था जो की घटना के समय से फरार हे व फोन भी नही उठा रहा हे घटना के बाद एक बार नए नंबर से काल पर बात करने पर अलग अलग जवाब दे रहा है जिससे हमें शंका हे की इस घटना मे उक्त व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है।घटना में एक्सीडेंट नही होने के कारण मोटर सायकल का कोई नुकसान भी नही हुआ है।ओर म्रतक के जेब मे पड़े रुपए भी नही मिले हाथ का बेसलेट व गले की चेन भी गयाब थे। उसके जूते व सिर मे खेत की काली मिट्टी लगी हुई पाई गई थी  घटना स्थल पर खून के कोई निशान नही पाए गए जबकि उसके नाक से खून निकला था। उक्त व्यक्ति का घटना से पहले म्रतक डाडम के साथ हो बताया जा रहा और घटना से ठीक पहले डाडम के द्वारा मुझ हरीश को 8.30 pm को घर बासखेड़ा छोड़ा जाना बताया जा रहा है जबकि 7.12 pm से 8.33 pm 32 बार काल किया गया व डाडम के वाट्सअप की चैट हिस्टरी भी डिलीट की गई है दोनों की आपस की बात की घटना की दिनांक को दोनों 12 बजे से 8.30 pm तक साथ मे ही थे।घटना के संबंध मे हमारे द्वारा जीरन थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसमे अब तक कोई कार्यवाही नही की गई व उक्त आरोपी लोगों के बयान भी लिए गए जिसमे सारी बाते अलग अलग बताई गई जीरन थाने के लक्ष्मण सिंह भाटी द्वारा हमे समझाईश देकर रिपोर्ट उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दिए गए आवेदन में पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां