*सोन नदी में डूबी 2 महिलाएं, एक की मौत दूसरी को लोगों ने बचाया,मौनी अमावस्या पर स्नान करने गईं थीं*

जन जाग्रती संगम


सीधी। सीधी जिले में मौनी अमावस्या बुधवार को सोन नदी के कोलदहा घाट पर नहाने गई दो महिलाओं में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

मृतका की पहचान शिवानी रजक (23) के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत पनवार सोनवर्षा की रहने वाली थी। वह अपने मायके आई थी और दोपहर के समय अपनी ननद रिया के साथ सोन नदी में स्नान करने गई थी। दोनों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं, जहां वे नदी में पाए जाने वाले चोरबारूल (जलीय पौधे) में फंस गईं।

ननद रिया ने बताया कि पानी ज्यादा गहरा नहीं था, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे कोई नीचे की तरफ खींच रहा हो। इस दौरान दोनों बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. ओमप्रकाश पिढिया ने सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। रिया का इलाज जारी है। थाना प्रभारी चुरहट पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हम जांच कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां