*जिले में 3 से 8 फरवरी तक आयुष्‍मान भारत योजना, टीकाकरण, कुपोषण निवारण, कुष्‍ठ नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए* *जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश*

जन जागृति संगम 




नीमच 30 जनवरी 2025, जिले में आयुष्‍मान भारत योजना, टीकाकरण कार्यक्रम, कुपोषण निवारण के लिए सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों के चिन्‍हाकंन तथा कुष्‍ठ नियंत्रण के लिए 3 से 8 फरवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाकर हितग्राहियों का चयन कर आगामी कार्ययोजना तैयार करे। साथ ही अक्रियाशील प्रसूति केंद्रों को कियाशील कर, वहॉं प्रसव सुविधाएं उपलब्‍ध करवाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए दिए।


बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान की समीक्षा में निर्देश दिए, कि टी.बी.की स्‍क्रीनिंग और एक्‍स रे की संख्‍या बढ़ाए। प्रतिदिन 400 से अधिक संभावित टी.बी.रोगियों के एक्‍सरे करवाने के निर्देश भी जिला क्षय अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में पॉच-पॉच निक्षय मित्र बनाने और सरपंचों को भी निक्षय अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। 70 वर्ष आयु वर्ग के आयुष्‍मान कार्ड पंजीयन की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर, नगरीय निकायों के सीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश पीओ डूडा को दिए।  कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि एक सप्‍ताह में सभी आशा, एएनएम, सचिव, रोजगार सहायक एवं सीएचओ तथा वार्ड प्रभारी शतप्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्‍मान पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्‍होने सभी सेक्‍टर, मेडिकल आफिसरों को निर्देश दिए गए कि वे भी नियमिति रूप से राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों, टीकाकरण, क्षय नियंत्रण, अधंत्‍व निवारण, परिवार कल्‍याण, कुष्‍ठ नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण, गैर संचारी रोग नियंत्रण एवं राष्‍ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहे। 
बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि जहॉ पर दो एएनएम पदस्‍थ्‍य है, वहॉ से एक एएनएम को रिक्‍त स्‍थानों वाली संस्‍थाओं में पदस्‍थ कर, एएनएम का युक्तियुक्‍तीकरण आदेश जारी करें।  108 एम्‍बुलेंस सेवाओं की समीक्षा में निर्देश दिए, कि ग्रामीण क्षेत्र में आवश्‍यकता होने पर चिकित्‍सक के परामर्श से सीधे मेडिकल कॉलेज एवं अन्‍य समीपस्‍थ संस्‍था में मरीजों को रैफर करने पर 108 एम्‍बुलेंस से तत्‍काल ले जाना सुनिश्चित करें। जिससे कि मरीजों को त्‍वरित उपचार सुविधा मिल सके। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के डॉ.रितेश बजाज, डॉ.संगीता भारती, डॉ.विजय भारती, जिला क्षय अधिकारी डॉ.मनीष यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, डीपीएम सुश्री अर्चना राठौर, डीसीएम श्री चंद्रपाल सिह राठौर, सभी नोडल अधिकारी, सभी बीएमओ, शासकीय चिकित्‍सक, सेक्‍टर मेडिकल आफिसर आदि उपस्थि‍त थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*