*मध्यप्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल 30 जनवरी गुरुवार को बंद रहेंगे* *शासन की मान्यता नीतियों के विरोध में आज सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे* *मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ भोपाल एवं सभी सहयोगी संगठन ने 30 जनवरी को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया*

जन जागृति संगम

मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा एवं सहयोगी सभी संगठनों के प्रमुखों के संयुक्त आह्वान पर मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू की जा रही शासन की मान्यता नीति के विरोध में प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल 30 जनवरी, गुरुवार को बंद रखने का आव्हान किया श्री दीपेश ओझा ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि इस आंदोलन का उद्देश्य शिक्षा के अधिकारों की रक्षा करना और शासन की नीति में बदलाव लाने हेतु विरोध दर्ज करना है।प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों के संगठन ने अपने सभी स्कूलों को बंद रखने का आह्वान किया है और इस दिन पूरे प्रदेश में शिक्षा के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस हेतु 30 जनवरी को प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में कोई शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं होगी ।
संगठन ने अपील की है कि इस दिन सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करें, ताकि शासन तक उनकी आवाज पहुंच सके और प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस आंदोलन को प्रदेश भर के विभिन्न संगठनों का समर्थन प्राप्त है और यह कदम एकजुटता के प्रतीक के रूप में लिया गया है।सागर संभागीय संयोजक मुह़म्मद अज़हरूद्दीन श़ैख़ ने दमोह एवं सागर संभाग के समस्त जिलों के निजी स्कूल संचालकों से अपील की है कि आंदोलन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। और समाज के सभी वर्गों से अपील की जाती है कि इस शांतिपूर्ण आंदोलन का ज्यादा से ज्यादा समर्थन करें ताकि शिक्षा के क्षेत्र में न्याय सुनिश्चित किया जा सके ग़ौरतलब है कि अपनी मागों को लेकर अनेकों बार उक्त संगठन ज्ञापन पत्र शिक्षा मंत्री सहित अन्य मंत्रियों और अधिकारियो को भी पूर्व में सौंप चुका हैं।

*मध्यप्रदेश शासन की मान्यता नीतियों के विरोध में निजी स्कूल कल बंद रहेंगे*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां