*किसानों के खेतों पर सौलर पम्‍प स्‍थापित किए जाएंगे-श्री सखलेचा* विधायक एवं कलेक्‍टर ने कौज्‍या में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से हुए रूबरू

जन जागृति संगम 

नीमच 30 जनवरी 2025, किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए सौलर पम्‍प स्‍थापित किए जाऐंगे। ऊर्जा विभाग ऐसे सभी किसान जिनके खेत तक बिजली लाईन नहीं है और ऐसे किसान जो अस्‍थाई विद्युत कनेक्‍शन लेकर, सिंचाई करते है, उन सभी किसानों के खेतों में सौलर पम्‍प स्‍थापित करने की कार्ययोजना बनाए। यह बात विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को शा.उ.मा.वि.कौज्‍या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कही। इस मौके पर कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, एसडीएम जावद श्री चंद्रसिह धार्वे सहित अन्‍य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*युग परिवर्तन के वाहक है विद्यार्थी:- श्री सखलेचा*
विधायक श्री सखलेचा ने विद्यार्थियों को युग परिवर्तन का वाहक बताते हुए विद्यार्थियों को एआई एवं एनिमेशन की ऑनलाईन पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए, इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्‍होनें कहा, कि एआई, एनिमेशन की पढ़ाई कर, कार्य सीखकर, छात्र-छात्राएं मोबाईल के जरिए कार्य कर, 10 से 15 हजार रूपये महिने की घर बैठे कमाई कर सकते है। विधायक की समझाईश पर विद्यार्थियों ने परीक्षा के पश्‍चात नवीन शिक्षा सत्र से एआई, एनिमेशन की नियमित पढ़ाई करने की सहमति दी। उन्‍होने शाला परिसर में सामुहिक गतिविधियों के लिए स्‍वीकृत डोम निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को दिए। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने कहा, कि स्‍कूल व गांव में इंटरनेट की समस्‍या का जल्‍दी ही समाधान कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को बेहतर नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा, कि वे अच्‍छी पढ़ाई कर, आगे बढ़े। 

कलेक्‍टर ने कौज्‍या में विद्यार्थियों को दिए परीक्षा में अच्‍छे अंक लाने के टिप्‍स
जिले के सिंगोली क्षेत्र के दूरस्‍थ जनजातीय बाहुल्‍य ग्राम कौज्‍या के हायर सेकेण्‍ड्री स्‍कूल में बुधवार को विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनका पढ़ाई के लिए उत्‍साहवर्धन किया और सभी विद्यार्थियों से अच्‍छे अंकों के साथ उत्‍तीर्ण होने का हर संभव प्रयास करने का आव्‍हान किया। इस मौके पर कलेक्‍टर ने गांव में मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्‍ध करवाने के लिए रोजगारमूलक कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। 
कलेक्‍टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में अच्‍छे अंक हांसिल करने के टिप्‍स भी दिए। छात्र-छात्राओं ने कलेक्‍टर से विद्यालय में कराते प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्‍ध कराने का भी आगृह किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु