*जावद क्षेत्र के 17 ग्राम रोजगार सहायकों को रिक्‍त पंचायतों का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा*

जन जागृति संगम 

जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री वैष्‍णव ने किया अतिरिक्‍त प्रभार का आदेश जारी
नीमच 27 फरवरी 2025, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्‍णव ने जावद क्षेत्र की ऐसी ग्राम पंचायतों जिसमें ग्राम रोजगार सहायक पदस्‍थ नहीं होने से पंचायतों में विभागीय योजनाओं का क्रियान्‍वयन एवं निर्माण कार्य प्रभावित होने के फलस्‍वरूप प्रशासकीय कार्य की दृष्टि से जावद क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों जिनमें ग्राम रोजगार सहायक पदस्‍थ नहीं होकर, पद रिक्‍त है। उन ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायकों को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया हैं।  
    इस संबंध में जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत जनकपुर के ग्राम रोजगार सहायक श्री विष्‍णुलाल भील को नीलिया, बावलनई के श्री चेनराम धनगर को बरखेड़ा कामलिया, आमलीभाट के श्री गगन शर्मा को अरनिया मामादेव, केसरपुरा के श्री मन्‍नालाल धनगर को दामोदरपुरा, धनगांव के श्री सि‍राज मोहम्‍मद को धारड़ी, सरवानिया मसानी के श्री राजमल कुमावत को हनुमंतिया, देहपुर के श्री सुरेश जटिया को लुहारिया चुण्‍ड़ावत, मोरवन के श्री राजाराम रेगर को समेल, राजपुरा झंवर के ग्राम रोजगार सहायक श्री नरेश राव को झांतला  ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया हैं। 
     इसी तरह ग्राम पंचायत बड़ी के ग्राम रोजगार सहायक सर्वश्री घनश्‍याम शर्मा को थड़ोद,  किशनपुरा के जगदीश बलाई को कांकरिया तलाई, बांगरेड़ के कैलाशनाथ योगी को उपरेड़ा, पालराखेड़ा के प्रकाश सुतार को सुवाखेड़ा, पलासिया के कमलेश धाकड़ को शहनातलाई, आलोरी के अनिल बैरागी को उमर, तुम्‍बा के किशनलाल बड़ेरा को सरोदा एवं ग्राम पंचायत धामनिया के ग्राम रोजगार सहायक श्री हिम्‍मतसिह को ग्राम पंचायत बसेड़ीभाटी के रिक्‍त ग्राम रोजगार सहायक पद का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया हैं। जनपद पंचायत जावद के सी.ई.ओ.के प्रस्‍ताव पत्र दिनांक 10 फरवरी 2025 अनुसार जारी उक्‍त आदेश तत्‍काल प्रभावशील होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई