*वरुणदेव श्री झूलेलालजी की महाआरती से हुआ "चेट्रीचंड्र महोत्सव-2025" का आगाज़*


*जन जागृति संगम*

*नीमच (लोकेंद्र फतनानी)।* 


पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी समाज के आराध्य वरुणदेव भगवान श्री झूलेलालजी
के 1075 वें जन्मोत्सव पर 10 दिवसीय महापर्व  *"चेट्रीचंड्र महोत्सव - 2025"* स्थानीय सम्पूर्ण सिंधी समाज एवं समाज के सभी संगठन/संस्थाओं द्वारा सामूहिक होकर "चेट्रीचंड्र उत्सव समिति" अंतर्गत धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।



जिसका आगाज़ 23 फरवरी, रविवार को सायं 7 बजे स्थानीय विकास नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर महाआरती के साथ हो चुका हैं।

महाआरती पश्चात श्री झूलेलाल बहराणा समिति के भजन प्रवाहकों द्वारा श्री झूलेलालजी के कर्णप्रिय मधुर-मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। 



भजनों को सुनकर उपस्थित समाजजन मंत्रमुग्ध हो गए और भजनों पर जमकर नृत्य कर श्री झूलेलालजी के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। 

अंत में पल्लव, अरदास कर प्रसादी एवं ठंडाई का वितरण किया। 


इस अवसर पर पूज्य सिंधी समाज, पूज्य सिंधी पंचायत (महिला संगठन) के पदाधिकारी व कार्यकारिणी, चेट्रीचंड्र उत्सव समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। 



पूज्य सिंधी पंचायत  मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र फतनानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दस दिवसीय "चेट्रीचंड्र महोत्सव - 2025" का शंखनाद वरुणदेव श्री झूलेलालजी की महाआरती से हुआ है। इसी तारतम्य में समाजजनों द्वारा नगर के सभी श्री झूलेलाल मंदिरों पर क्रमानुसार प्रत्येक रविवार को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 




जिसमें शेष महाआरती क्रमशः दूसरी महाआरती दिनांक 02 मार्च, रविवार को श्री गुरुनानक देव सिंधी गुरुद्वारा पंचायत बघाना, तीसरी महाआरती दिनांक 09 मार्च, रविवार को श्री झूलेलाल मंदिर, टी आई टी कॉलोनी, चौथी महाआरती दिनांक 16 मार्च, रविवार को सतगुरु साईं श्री गोपालदासजी आश्रम, गौ शाला, तांगा अड्डा एवं अंतिम पांचवीं महाआरती दिनांक 23 मार्च, रविवार को श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर धूमधाम से की जाएगी। महाआरती, पल्लव, अरदास कर भजन कीर्तन पश्चात प्रसादी वितरण की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*