*जिला स्‍तरीय जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक में गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम 
930200334


नीमच 25 फरवरी 2025, जिला स्‍तरीय जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा तथा जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, महाप्रबंधक श्री जितेन्‍द्र सिह राणावत एवं लोक स्‍वास्थ्य यांत्रिक विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी.जलोनिया, डीबीएल के प्रबंधक श्री सुनील सिह तोमर व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
 ग्रामीणों को ग्रीष्‍मकाल में पेयजल आपूर्ति में कोई समस्‍या ना हो-श्री सखलेचा 
बैठक में जावद क्षेत्र के विधायक श्री सखलेचा ने जल निगम के महाप्रबंधक व अधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा, कि आगामी ग्रीष्‍मकाल में किसी भी गांव में पेयजल आपूर्ति में ग्रामीणों को कोई समस्‍या ना हो। जल जीवन मिशन के कार्य के तहत नई पाईप लाईन बिछाने और पुराने पाईप लाईनों को डिस्‍केक्‍नेक्‍ट करने की वजह से पेयजल आपूर्ति व्‍यवस्‍था में किसी भी गांव में कोई समस्‍या ना आए।यह निर्माण ऐजेंसी सुनिश्चित करें। उन्‍होने जल निगम द्वारा गांधी सागर समूह-2 जल प्रदाय योजना के कार्यो के लिए सड़कों की खुदाई और रेस्‍टोरेशन के कार्य में तेजी लाने और गुणवत्‍ता में सुधार का सुझाव दिया। 
बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान ने सरपंच, सचिवों के माध्‍यम से रोड रेस्‍टोरेशन का कार्य करवाने का भी सुझाव दिया। 
टीमें बढ़ाकर रोड रेस्‍ट्रोरेशन का गुणवत्‍तापूर्ण कार्य तेजी से पूर्ण करें- कलेक्‍टर 
कलेक्‍टर श्री  चंद्रा ने बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक को रोड रेस्‍ट्रोरेशन का गुणवत्‍तापूर्ण कार्य, तेजी से पूरा करवाने और वर्तमान में लगी 32 टीमों को बढाकर 60 टीमे रेस्‍ट्रोरेशन कार्य में लगाने के निर्देश दिए और संपूर्ण जिले में शेष रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य 30 मार्च के पूर्व पूरा करवाने के भी सख्‍त निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सरपंचों से चर्चा कर, रोड रेस्‍ट्रोरेशन कार्य में उनका भी सहयोग लेने के निर्देश डीबीएल को दिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*