*नेशनल सिंधी सेवा संगठन ने चित्रकला, निबंध लेखन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन* *प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से किया सम्मानित*

 जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334

नीमच। 
इंटर नेशनल सिंधी सेवा संगठन द्वारा हेमू कालानी शहीद दिवस पर सिंधी शाला, शासकीय बालिका माध्यमिक  क्रमांक-2 में चित्रकला, निबन्ध लेखन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
 


चित्रकला प्रतियोगिता में शहीद हेमू कालानी का चित्र बनाओं, आजादी में शहीदों का योगदान पर निबंध लेखन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर पूछे गए।  प्रतियोगिताओं में कई छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजय हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में  निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम गोरी शर्मा, द्वितीय देवकरण एवं तृतीय वेदिका रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम डोली,  द्वितीय खुशी चौहान एवं  तृतीय समीर चनाल रहे। शेष बच्चो को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।



इस अवसर पर ISSS अध्यक्षा श्रीमती दिव्या लालवानी, सचिव कोमल आहूजा, पूनम रोहिड़ा, रुक्मणी जेसवानी, एड्वोकेट मीनू लालवांनी, अंजली आसवानी, मोनिका पाहुजा, भारती मंगवानी, लाजवंती अंदानी, मीना फुलवानी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सोनिया लक्षकार, अध्यापिका श्रीमती अलका भंडारी, श्रीमती भगवती करमचन्दानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अंत मे संगठन अध्यक्षा श्रीमती दिव्या लालवांनी ने सहयोग के लिए स्कूल स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित कर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु