*"चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025" के उपलक्ष्य में.....* *वरुणदेव श्री झूलेलाल जी की पंचम भव्य महाआरती, 23 मार्च को* *सिंधी पारंपारिक नृत्य "सिंधी छेज़" (डांडिया) का भी होगा आयोजन*

जन जागृति संगम 

*नीमच (लोकेंद्र फतनानी)।*



पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में उत्सव समिति द्वारा "चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025" अंतर्गत वरुणदेव श्री झूलेलाल की पंचम भव्य महाआरती, 23 मार्च, रविवार को सायंकाल 7 बजे स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर आयोजित होगी। 
उल्लेखनीय है कि "चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025" के उपलक्ष्य में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विगत 23 फरवरी से प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों विकास नगर, टिआईटी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा पंचायत बघाना एवं तांगा अड्डा स्थित श्री झूलेलाल मंदिरों पर क्रमानुसार श्री झूलेलाल की चार महाआरती का आयोजन किया जा चुका है। 
इसी श्रृंखला में 23 मार्च, रविवार को श्री झूलेलाल की पंचम भव्य महाआरती आयोजित होगी। 
इस भव्य महाआरती के उपलक्ष्य में मातृशक्तियों एवं पुरुषों के लिए सिंधी पारंपारिक नृत्य "सिंधी छेज़" (डांडिया) का भी आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र फतनानी ने दी।

*Box-*

*पूज्य सिंधी पंचायत की अत्यावश्यक सर्व साधारण बैठक आज, 22 मार्च को*

*नीमच (लोकेंद्र फतनानी)।*
पूज्य सिंधी पंचायत की सर्व साधारण बैठक (जनरल मीटिंग) आज 22 मार्च, शनिवार को सायं 7.30 बजे गोविंदराम आलमचंद हाल, श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' पर रखी गई है।
उक्त बैठक में चेट्रीचंड्र महोत्सव 2025 धूमधाम से मनाई जाने के लिए महोत्सव की तैयारीयों के सम्बन्ध में, साथ ही 23 मार्च, रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों के संबंध में एवं  'मुखी' की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा होगी।

*Box- 2*

*सिन्धी सोश्यल ग्रुप द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर, 24 मार्च से* 

*नीमच (लोकेंद्र फतनानी)।*
 पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में उत्सव समिति द्वारा "चेट्रीचंड्र महोत्सव -2025" अंतर्गत सिन्धी सोश्यल ग्रुप द्वारा श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर 'आश्रम' पर आगामी दिनांक 24 से 28 मार्च तक 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 6:30 से 08 बजे तक करन मालानी संगीत के साथ व्यायाम करवाएंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*