*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हितग्राहियों को घर पहुंच, टेकहोम राशन प्रदान करें कलेक्‍टर ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334

नीमच 17 मार्च 2025, जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टेकहोम राशन लेने आंगनवाड़ी नहीं आने वाले हितग्राहियों को उनके घर जाकर, टेकहोम राशन प्रदान करें और शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभांवित करें। महिला एवं बाल विकास विभाग जिले में विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, गतिविधियों की वार्षिक लक्ष्य पूर्ति करने के लिए 31 मार्च 2025 के पूर्व सभी पैरामिटर्स पर कार्य करें, प्रगति बढ़ाए। लक्ष्य पूर्ति नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमान्शु चन्द्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पोषण समिति की मासिक बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए।



बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम श्री संजीव साहू, सुश्री प्रीति संघवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टी.सी.मेहरा सहित सभी परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
     
 
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियों को कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि वे स्वयं एक-एक आंगनवाड़ी केन्द्र अंर्तगत सभी परिवारों का सर्वे कर सभी हितग्राहियों की प्रविष्टि पोषण ट्रेकर पर दर्ज करवाकर प्रतिवेदन अगली बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार सत्यापित हितग्राहियों को टेकहोम राशन वितरण की समीक्षा के दौरान जिले की परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मनासा परियोजना एवं नीमच ग्रामीण परियोजना में आधार सत्यापित हितग्राहियों को टेकहोम राशन प्रदाय की स्थिति‍ संतोषजनक नहीं पाए जाने पर परियोजना अधिकारी मनासा एवं परियोजना अधिकारी, नीमच ग्रामीण के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नीमच को विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त किया हैं।
     बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना अन्तर्गत द्वितीय प्रसव पंजीकृत हितग्राहियों के लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा के दौरान परिययोजना नीमच शहर एवं रतनगढ़ परियोजना को छोड़कर अन्य परियोजनायें मनासा 56.11 प्रतिशत, जावद 60.60 प्रतिशत, नीमच ग्रामीण 64.28 प्रतिशत तथा रामपुरा 64.54 प्रतिशत न्यूनतम होने के कारण लक्ष्य पूर्ति 31 मार्च के पूर्व करने हेतु कारण बताओं सूचना प्रत्र जारी करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिए।
      जिला पोषण समिति बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सुझाव दिया, कि वजन मापक यंत्र खराब होने पर अपने स्तर से मरम्मत करवाकर प्रदान करें, साथ ही कन्डम वजन मापक मशीनों की मांग विभाग प्रमुख को प्रेषित करें। उन्‍होने सुझाव दिया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टेकहोम राशन प्राप्त करने हेतु आंगनवाड़ी केन्द्र पर नहीं आने की दशा में हितग्राहियों को टेकहोम राशन घर पहुंच प्रदान किया जावे तथा शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*