*जिला पंचायत सी.ई.ओ. एवं एडीएम ने की जनसुनवाई-115 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं*

*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334


नीमच कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्‍णव एवं एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने जनसुनवाई करते हुए 115 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 


जनसुनवाई में जाट निवासी अब्‍दुल हकिम,पिपलिया मंडी की श्रीमती प्रेमलता भाटी,जेतपुरा की श्रीमती पुष्‍पाबाई,कनावटी के सुन्‍दर डागर, जालीनेर की सोहनबाई, चीताखेड़ा की अवंतिबाई, नीमच सिटी के अब्‍दुल मजीद,ग्राम दारू के प्रकाश नाथ, मनासा के यश चौहान,  बंगीचा नं 10 के रवि कुमार, बरथुन के राजेन्‍द्र सिंह, गिरदौडा के किशन सिंह, स्‍टेशन रोड नीमच के सुगना बाई, खातीखेडा के सुखलाल, दुरगपुरा के जयचंद्र, जयसिहपुरा के बाबूलाल, तारापुर के जगदीश कुमावत, सकरानी के राधेश्‍याम ,हाडीपिपल्‍या के जमनालाल, जावी के भंवरलाल,बघाना के दिलीप, नाका नं4 नीमच की बेगमबानो,चंद्रपुरा की धापुबाई, माधवगंज महोल्‍ला नीमच के मो.सोहेल, सिंगोली की कंचनबाई, महागढ़ के अशरु मंसुरी, अंबेडकर कॉलोनी नीमच के कन्‍हैयालाल, अठाना के प्रेमचंद्र, हतुनिया के कवरलाल, बंगाली कॉलोनी के कमल, अखेपुर की पुष्‍पाबाई ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई। 




एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्‍त सभी आवेदनों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण कर, संबंधित को समय-सीमा मे अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेडे, श्री राजेश शाह, एसडीएम श्री संजीव साहू सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

▪️

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*