*रतलाम में पवन चक्कियों के सिक्योरिटी गार्ड पर हमला:15 से 20 बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा, गाड़ी की लाइट की रोशनी देख भागे*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334

रतलाम के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत नवेली व रिछादेवड़ा की पहाड़ियों पर लगी पवन चक्कियों में एक पवन चक्की की सुरक्षा में लगे दो सिक्योरिटी गार्ड पर अज्ञात 15 से 20 बदमाशों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हमला कर दिया।

बदमाश लूट के हिसाब से आए थे। दोनों सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। हाथ-पैर बांध दिए। इस दौरान एक गाड़ी की लाइट की रोशनी पड़ने से बदमाश वहां से भाग निकले।

घटना बीती रात ढाई बजे की है। नवेली के मजरे टोले पर बनी पवन चक्की की सुरक्षा में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड महेंद्र सिंह (30) पिता मदन व रणजीत सिंह (32) पिता भोपालसिंह निवासी नवेली तैनात थे। अचानक से 15 से 20 बदमाश आए। दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों को बंधक बनाकर हाथ पैर बांध दिए।

इस दौरान वहां रोड से कोई गाड़ी निकल रही थी। उसकी लाइट की रोशनी पड़ने से बदमाश वहां से भाग गए। जाते-जाते बदमाश कहते गए है कि हम आसपास ही है। किसी को बताया तो देख लेना। इसके बाद दोनों सिक्योरिटी गार्ड ने पवन कंपनी के मैनेजर को घटनाक्रम की जानकारी दी। रात में मैनेजर व अन्य पहुंचे। घायल अवस्था में दोनों सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए जावरा अस्पताल भेजा।

पुलिस को सूचना दी

दोनों सिक्योरिटी गार्ड को जावरा में भर्ती कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस दौरान काफी देर हो गई। रात में मावता चौकी प्रभारी एसआई युनूस खान बल के साथ मौके पर पहुंचे। रिछादेवड़ा, मावता, रणायरा, कंसेर, रियावन समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह 4 बजे तक सर्चिंग की। लेकिन कुछ नहीं मिला। सुबह पुलिस जावरा अस्पताल पहुंची। दोनों घायलों के बयान लेकर पंचनामा बनाया। रविवार दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों सिक्योरिटी गार्ड अपने गांव घर पर चले गए। दोनों सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ आया।

लगातार आ रहे चोर

बताया जा रहा है कि जिन पहाड़ियों पर पवन चक्कियां लगी है। वहां पर पिछले चा5 तीनों से चोर आ रहे है। इस कारण उक्त पवन चक्की पर पहले एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। बाद में एक और तैनात कर दिया। रात में दोनों पवन चक्की पर तैनात थे।

मालवी भाषा बोल रहे थे

मावता चौकी प्रभारी एसआई युनूस खान ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ में सामने आया है कि तीन बदमाश स्थानीय भाषा में ही बात कर रहे थे। बाकी की भाषा उन्हें समझ नहीं आई। गाड़ी की लाइट की रोशनी पड़ने से बदमाश भाग गए। कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। क्षेत्र में नाकाबंदी भी की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*शासकीय स्कूल गिरदौड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन: संस्कृत केवल भाषा नहीं, हमारी अमूल्य धरोहर — जगदीश हरित*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*