*अवैध मदिरा विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई* *1800 किलो महुआ लहान जप्‍त- तीन प्रकरण दर्ज*


*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334


कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री एनपी सिंह एवं एडीईओ श्री बीएल सिंगाडा के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त नीमच पूर्व श्री संजय कुमार कवारे के नेतृत्व में जिला आबकारी दल ने पुलिस थाना नीमच सिटी के स्टाफ के साथ अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण–परिवहन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को ग्राम चड़ोली की बांछड़ा बस्ती के आसपास तालाब, नालों, पहाड़ी सुनसान जंगलों आदि में संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर लगभग 45 लीटर महुआ निर्मित हाथ भट्टी देशी मदिरा एवं 1800 किलो महुआ लहान ज़ब्त कर, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) के तहत तीन प्रकरण दर्ज किये गये है। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग एक लाख 90 हजार रुपये है ।
     
   
जिला आबकारी अधिकारी नीमच ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि विभाग द्वारा मंगलवार को की गई इस संयुक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वश्री पंकज राठौड़, दीपक आंजना , पुलिस सहायक उपनिरीक्षक अनिल राजपुरोहित, पुलिस मुख्य आरक्षक भूपेंद्र भाहोरिया, पुलिस आरक्षक दशरथ, भगतराम, महेंद्र आबकारी आरक्षक गोपाल शर्मा,महेश गेहलोद, विलास दगिया, बलवंत भाटी आदि का सराहनीय सहयोग रहा हैं। इस प्रकार की कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*