*प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं को उचित खानपान में मिली काफी मदद*

*सफलता की कहानी*
💌🔹▪️💌🔹▪️💌

 *जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच
मच 26 मई 2025, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत शासन से मिल रही 6 हजार रूपये की मदद महिलाओं, माया धनगर, ममता मेघवाल, रीना पाटीदार आदि अनेक महिलाओं के उचित खानपान और स्‍वास्‍थ्‍य, देखभाल में काफी मददगार साबित हुई है। 


नीमच जिले के ग्राम ढाबा की श्रीमती माया धनगर कहती है, कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से मिली 6 हजार रूपये की राशि उन्‍हें गर्भावस्‍था और प्रसव के बाद अपने स्‍वयं की स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल एवं उचित खानपान में काफी मददगार साबित हुई है। माया ने अपने गांव की आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन करवाया। इससे उसे गर्भावस्‍था एवं प्रसव के बाद बहुत मदद मिली है। 




नीमच सिटी वार्ड नम्‍बर-2 निवासी श्रीमती ममता मेघवाल की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पति मकानों में पुताई का काम करते है। 


वह चिंतित थी, कि बच्‍चें के जन्‍म के बाद उसका व बच्‍चें का खर्च कैसे पूरा कर पाएगी। ममता ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में अपना पंजीयन करवाया और 20 अक्‍टूबर 2022 को बालिका को जन्‍म दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत ममता को एक मुश्‍त 6 हजार रूपये की राशि मिली। इस राशि से ममता ने आवश्‍यक दवाईयां, पोषण आहार तथा स्‍वयं व बच्‍चें के लिये खर्च, आवश्‍यक सामग्री खरीदी। ममता व उसकी बेटी दोनों स्‍वस्‍थ्‍य है। 
ममता का कहना है, कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान है। ममता इस योजना के तहत मिली मदद के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी को धन्‍यवाद देते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त कर रही है। 


नीमच जिले के जीरन के वार्ड नम्‍बर-3 निवासी श्रीमती रीना पाटीदार कोjñ भी प्रधामंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती होने पर क्रमश: 3 हजार व 2 हजार, दो किश्‍तों में कुल पांच हजार की आर्थिक सहायता मिली है। इससे उसे काफी मदद मिली है। रीना इस योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी को धन्‍यवाद देते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां