*प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से खुली स्‍वरोजगार एवं आत्‍मनिर्भरता की राह नि:शुल्‍क ट्रेनिंग के साथ मिली आर्थिक मदद*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लोगों का जीवन खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू पीएम विश्वकर्मा योजना से हर वर्ग के लोगों की जिंदगी संवर रही है। यह योजना देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की दिसंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुरूआत की थी। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत बेरोजगार लोगों स्‍वरोजगार प्रशिक्षण एवं ऋण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना में सरकार द्वारा बढ़ई, लोहार, राज मिस्त्री, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, मूर्तिकार, खिलौना निर्माता आदि परम्‍परागत रोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
       
नीमच के पास दुदरसी गांव में भी एक राज मिस्त्री (मकान बनाने का कार्य) श्री गोपाल गायरी ने इस योजना का लाभ लिया हैं। इस योजना से गोपाल को पहले 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान चार हजार रूपये की राशि मिली। इसके बाद उन्हें बैंक द्वारा विश्वकर्मा योजनांतर्गत एक लाख रुपए का ऋण भी मिला। उन्होंने अपने राज मिस्त्री (मकान बनाने का कार्य) के कार्य में ऋण राशि का उपयोग किया। गोपाल ने प्राप्‍त ऋण राशि से मकान निर्माण में मिस्‍त्री के कार्य में आनेवाले उपकरण एवं सामग्री खरीदी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इससे उसका जीवन खुशहाल और समृद्ध हुआ हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना से मिली आर्थिक सहायता के बाद अब गोपाल और उनका परिवार प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दे रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*