*ऑपरेशन सिंदूर ने बढ़ाई सिंदूरी महेश्वरी साड़ी की डिमांड* *सुश्री निर्मला भूरिया ने खरीदी सिंदूरी महेश्वरी साड़ी*


जन जागृति संगम न्यूज
डॉ बबलु चौधरी


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में आ रहे हैं। देवी अहिल्या बाई के 300 वें जन्मदिन पर होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने के लिये महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने खास तौर पर सिंदूरी रंग वाली महेश्वरी साड़ी खरीदी है। यही सिंदूरी साड़ी पहनकर सुश्री भूरिया प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगी। भोपाल में मृगनयनी से महिला और बाल विकास विभाग की प्रभारी कमिश्नर निधि निवेदिता ने भी मंत्री के साथ महेश्वरी साड़ी खरीदी।

महेश्वरी साड़ी का महत्व…

देवी अहिल्या ने ढ़ाई सौ साल पहले महेश्वरी साड़ी बनवाना शुरू किया था। दरअसल ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता के बाद महेश्वरी सिंदूरी साड़ी का चलन फिर बढ़ने लगा है। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सभा में जाने के लिये मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भी खास तौर से सिंदूरी रंग की महेश्वरी साड़ी खरीदी है। महेश्वरी साड़ी मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मानी जाती है। लोकमाता देवी अहिल्या ने ढ़ाई सौ साल पहले महेश्वर में सादगी और सुंदरता से भरी इन साड़ियों को बनवाना शुरू किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देवी अहिल्या के 300 वें जन्मदिन के मौके पर हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिये भोपाल आ रहे हैं।

मनपसंद सिंदूरी महेश्वरी साड़ी खरीदने के बाद महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि वो खास तौर पर महेश्वरी साड़ी खरीदने इसलिये आई हैं क्योंकि ढाई सौ साल पहले देवी अहिल्या ने महेश्वरी साड़ियाँ बनवाना शुरू किया था। ये सौभाग्य की बात है कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300 वें जन्मदिन पर देश के पीएम श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी भोपाल आ रहे हैं। महेश्वर लोकमाता अहिल्या देवी की धार्मिक नगरी है। महेश्वरी में बुनकरों को बसाने का काम देवी अहिल्या बाई ने किया। रेशम औऱ सूती धागों से महेश्वरी साड़ी की अलग कला है। ये साड़ी फैशन से कभी बाहर नहीं जाती। बुनाई देखिये हाथ से बुनकर बनाते हैं। एक लाख से ऊपर की भी साड़ी है जिसको बनाने में एक महीने से ज्यादा वक्त लगा।

सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का काम पीएम मोदी की सोच है और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की सोच है। वही काम माता अहिल्याबाई ने किया। बुनकरों को बुलाकर ये काम चालू कराया। हमारी सरकार वही कर रही है।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आजकल देश में औऱ विदेश में सिंदूर छाया हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर विदेश में खास तौर पर छाया है। इसलिये ये हमारा नारी का सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसलिये सिंदूरी रंग चुना है। हमारे प्रधानमंत्री के स्वागत करने के लिये हम आये हैं देवी अहिल्या ने जो रास्ता दिखाया है। महिलायें कैसे आत्मनिर्भर बने ये रास्ता देवी अहिल्या बाई ने दिखाया। इसी उद्देश्य से हम यहाँ आये हैं ताकि बुनकरों को बढ़ावा मिले। महेश्वरी साड़ी देश में नहीं विदेश में भी फेमस है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*