*बाजार से कम मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिलने से लोगों को हो रही बड़ी बचत* *आमजनों को जन औषधि केंद्र पर मिल रही सस्ती और गुणवत्‍तापूर्ण दवाइयां*

जन जागृति संगम न्यूज

नीमच 
डॉ बबलु चौधरी 

   
 
 हर वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली बाजार में बिकने वाली महंगी दवाइयां बाजार से कम दाम पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनेकों जनहितैषी योजनाए चलाई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जी देश भर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र प्रारंभ किए है। इससे आमजनों को दवाइयों पर, खर्च होने वाली मोटी रकम पर बड़ी बचत हो रही है। इन औषधि केन्द्रों पर ना सिर्फ उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल रही है, यहां दवाइयां सस्ती भी मिल रही है।

       
नीमच जिले के जावद नगर में बस स्टैंड के पास संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से जावद नगर ही नही आस पास के ग्रामीणों को भी अच्छी गुणवत्‍ता की दवाइयां मिल रही और दवाइयों पर 10% से 70% तक छूट भी मिल रही है जिससे लोगों के दवाइयों पर होने वाले खर्चे में बड़ी बचत भी हो रही है। जावद क्षेत्र के लोग इस जन औषधि केंद्र के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद भी कर रहे हैं।

       
जावद के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की संचालिका और फार्मासिस्ट पूजा चंद्रावत ने बताया कि मैंने मंदसौर से बी फार्मा किया है और शादी के बाद यहां जावद में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह जो योजना है इससे गरीब मरीजों का बहुत ही ज्यादा फायदा हुआ है। जन औषधी केंद्र पर उच्च गुणवत्ता वाली कम दर पर दवाईयां मिलती है। हमारे यहां महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड भी मिलते है जो बाजार 50 रुपए के मिलते है जो हमारे यहां सिर्फ 15 रुपए में मिलते है। इसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहूंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, जिन्होंने यह योजना चलाई है, आप सब जन औषधि केंद्र आए और इस योजना का फायदा उठाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु