*विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मद्यपान एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में जनजागरूकता कार्यक्रम एवं वाहन रैली आयोजित*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 31 मई 2025, जिले में 31 मई 2025 ‘’ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ‘’  पर मद्यपान तथा मादक पदार्थो, नशीली दवाओं शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों से समाज के युवाओं को अवगत करातें हुए, नशामुक्ति के लिए जनजागृति कार्यकमों  के क्रम में श्री हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर , प्रभारी उप संचालक,सामाजिक न्‍याय सुश्री किरण आंजना के निर्देशन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समापन समारोह कार्यक्रम  विधायक  श्री दिलीप सिंह  परिहार एवं नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती स्वाति चोपड़ा  एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच श्री अमन वैष्णव  द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आम नागरिकों को मद्यपान तथा मादक पदार्थो, नशीली दवाओं के दुष्पथरिणामों का संदेश प्रसारित कर नशा ना करने की शपथ एवं संकल्प दिलवाया गया।
   
    

सामाजिक न्याय विभाग,रेडक्रास नशामुक्ति केन्द्र,जन अभियान परिषद़,नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,गायत्री शक्ति परिवार,सामाजिक संस्थाएं,एनजीओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा  सब्जी मण्डी, फ्रुट मंडी चौराहा पर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करातें हुए पेम्पेलट, स्टिकर, बैनर, द्वारा प्रचार-प्रसार कर मजदुर वर्ग, आम नागरिकों को नशामुक्ति का संदेश देकर संकल्प एवं शपथ दिलवाई गई। वहां से शहर के प्रमुख मार्गो से एक वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली द्वारा मद्यपान तथा मादक पदार्थो, नशीली दवाओं शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारें में जनजागरूकता एवं सदेंश प्रसारित करते हुए भाग्येश्वर मन्दिर स्थित बस्ती में जाकर, वहां निवासरत महिलाओें, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गम्भीर बिमारियों जैसे कैंसर, टीव्‍ही, ह्दय रोग, इत्यादी से बचाव करने के लिए जन जागरूकता का संदेश देकर गायत्री शक्ति पीठ पर रैली का समापन किया गया। यह जानकारी श्री सुनील तिवारी,प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर नशामुक्ति केन्द्र नीमच द्वारा दी गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*