*सीएम काफिले की 19 गाड़ियां बंद होने के मामले में बड़ा एक्शन, MP के सभी पेट्रोल पंप की होगी जांच*

जन जागृति संगम 



सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों के बंद होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. अब प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप की जांच होगी. खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.
27 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा था. हालांकि इससे पहले गुरुवार की शाम रतलाम के लिए सीएम का काफिला निकला था, लेकिन काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हिचकोले खाने लगी और देखते ही देखते सभी गाड़ियां बंद पड़ गई. जिसके बाद गाड़ी चला रहे ड्राइवर्स को धक्का लगाना पड़ा. ये सभी गाड़ियां पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद हुई थीं. अब इस मामले में एक्शन बड़ा एक्शन लिया गया है. अब प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप की जांच होगी. 
MP में पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश
सीएम के काफिले के वाहनों में पानी मिला डीजल डालने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोल पंपों की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं. अब प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप की जांच होगी. साथ ही अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण रश्मि शमी ने BPCL से जांच की रिपोर्ट मांगी हैं. 
सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हो गई थी बंद

बता दें कि 27 जून को सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक बंद हो गई थी. ये सभी गाड़ियां रतलाम में स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद बंद हुई थी. वहीं गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी निकला, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गई और रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप को सील कर दिया.
पेट्रोल पंप संचालक और पंप मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं टैंक से डीजल व पेट्रोल के सैंपल लेकर जांच के लिए बीपीसीएल लैब मांगलिया भेजे गए. इसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र ने पेट्रोल पंप संचालक शक्ति बुंदेल और पंप मैनेजर अमरजीत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज किया गया.

टिप्पणियाँ

  1. अगर यही हादसा जनता के साथ होता तोह कोई कारवाई नहीं होती.......

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई