*कार्यालय प्राचार्य गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश*

Jan jagrati sangam javara

सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम
दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा प्रवेश



दिनांक 2 जुलाई 2025 को गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में लोकल काउंसलिंग आयोजित


जावरा - गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य जी.बी. बामनकर ने बताया कि गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में गत वर्ष की अपेक्षाकृत अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है ।
इस वर्ष शत- प्रतिशत प्रवेश के लिए महाविद्यालय प्रबंधन भी प्रयत्नशील है । सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु संस्था स्तर पर लोकल काउंसलिंग दिनांक 02 जुलाई 2025 को आयोजित की गई है । इच्छुक विद्यार्थी लोकल काउंसलिंग हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कियोस्क सेंटर या शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में उपस्थित होकर भी करवा सकते हैं ।

रजिस्ट्रेशन के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रवेश शुल्क के साथ उपस्थित होकर संस्था में प्रवेश ले सकेंगे ।

उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया उसी दिन संपादित होगी।
रिक्त सीटों की जानकारी दिनांक 01 जुलाई 2025 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल या गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा की वेबसाइट www.gpcjaora.in पर उपलब्ध होगी।

लोकल काउंसलिंग हेतु बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जावरा बस स्टैंड चौपाटी, रेलवे स्टेशन जावरा एवं शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पाईन्ट से मिनी डोर की व्यवस्था रहेगी ।

इस वर्ष छात्राओं के आवास के लिए गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है ।

गरीब विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क जमा करने हेतु बैंक लोन की सुविधा भी बैंक के सहयोग से प्रदान कराई जा रही है ।

जी.बी. बामनकर प्राचार्य गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*