*दो जुलाई को होगा एमपी बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित, आदिवासी मंत्री डीडी उईके रेस में सबसे आगे*

जन  जागृति संगम
9302003334


भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी को 2 जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी ने अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तय कर दी है, जिसके तहत 1 जुलाई को नामांकन होगा और 2 जुलाई को वृहद कार्यसमिति की बैठक में नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

*केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे पर्यवेक्षण-:*
चुनाव की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निगरानी में होगी, जो एक जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। यह बदलाव मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्थान पर किया जा रहा है।

*डीडी उईके सबसे प्रबल दावेदार-:*
प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे नाम केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का माना जा रहा है। उईके बैतूल से सांसद हैं और संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे आदिवासी समुदाय के गोंड समाज से हैं, जिसकी मध्यप्रदेश में बड़ी जनसंख्या है।

*महिला नेतृत्व पर भी मंथन-:*
सूत्रों के अनुसार, संगठन भविष्य की राजनीति और महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए महिला चेहरे को भी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

*सबनानी का नाम भी सिंधी समाज के प्रतिनिधि के रूप में उभरा-:*
भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी का नाम सिंधी समाज के प्रतिनिधित्व के विकल्प के रूप में चर्चा में है। पार्टी सिंधी समुदाय को संगठित समर्थन देने की रणनीति पर काम कर रही है।

*विभिन्न वर्गों से अन्य दावेदार-:*
भाजपा की आंतरिक सूची में जातीय संतुलन भी देखा जा रहा है। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से कई नामों पर मंथन हो रहा है। इनमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदीप लारिया, गजेन्द्र पटेल आदि के नाम भी चर्चित हैं।

*गुजरात मॉडल की तर्ज पर दोहरी जिम्मेदारी संभव-:*
गुजरात की तर्ज पर जहां सीआर पाटिल प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दोनों हैं, मध्यप्रदेश में भी डीडी उईके को दोहरी जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की ओर बढ़ेगी प्रक्रिया-:*
भाजपा अब तक 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है मध्यप्रदेश सहित शेष बचे राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में पार्टी आगे बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*