*रिटायर्ड फौजी बेटियों के ताने से था परेशान, चार करोड़ की संपत्ति; मंदिर में कर दि दान*


*जन जागृति संगम न्यूज*
930203334


तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिले में एक 65 साल के रिटायर्ड फौजी एस विजयन ने अपनी बेटियों से नाराज होकर अपनी 4 करोड़ रुपयों की जायदाद मंदिर को दान कर दी। उनका कहना है कि बेटियों ने उनकी दैनिक जरूरतों के लिए भी ताने मारे और जायदाद को लेकर झगड़ा किया।
लेकिन अब परिवार इस जायदाद को वापस पाने के लिए कानूनी रास्ता तलाश रहा है।

एस विजयन ने कुछ दिन पहले अरुलमिगु रेणुगंबल अम्मन मंदिर में जाकर अपनी जायदाद के कागजात दान कर दिए। इनमें एक 3 करोड़ और दूसरी 1 करोड़ रुपये की जायदाद शामिल है। मंदिर के अधिकारियों को यह बात तब पता चली, जब उन्होंने मंदिर के दानपात्र की जांच की।

मंदिर के दानपात्र में मिले जायदाद के कागजात

हर दो महीने में मंदिर के दानपात्र खोले जाते हैं, जिसमें भक्तों के चढ़ाए पैसे गिने जाते हैं। इस बार जब दानपात्र को खोला गया, तो उसमें सिक्कों और नोटों के बीच जायदाद के असली कागजात मिले। इनमें 10 सेंट जमीन और मंदिर के पास एक सिंगल-मंजिल मकान के दस्तावेज थे। इसके साथ ही, एक हाथों से लिखा नोट भी मिला।

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी एम सिलंबरासन ने 'द हिंदू' को बताया, "यहां ऐसा पहली बार हुआ है।" उन्होंने साफ किया कि दानपात्र में कागजात डालने से जायदाद मंदिर की नहीं हो जाती। इसके लिए दानकर्ता को कानूनी तौर पर दान को रजिस्टर करना होगा।

कानूनी तौर पर रिजस्टर करने को भी तैयार हैं विजयन

विजयन ने कहा, "मैं अपनी जायदाद को मंदिर के नाम कानूनी तौर पर रजिस्टर करवाऊंगा। मंदिर के अधिकारियों से बात करने के बाद यह काम करूंगा। मैं अपना फैसला वापस नहीं लूंगा। मेरे बच्चों ने मेरी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी मुझे ताने मारे।"

विजयन लंबे समय से रेणुगंबल अम्मन के भक्त हैं। मंदिर के अधिकारियों को पता चला कि वह पिछले एक दशक से अपनी पत्नी से अलगाव में अकेले रह रहे हैं। उनकी बेटियों ने न सिर्फ उनका साथ नहीं दिया, बल्कि हाल के महीनों में जायदाद हथियाने के लिए उन पर दबाव डाला है। विजयन के इस फैसले ने उनके परिवार को सकते में डाल दिया है। अब उनका परिवार इस जायदाद को वापस पाने के लिए कानूनी मदद ले रहा है। मगर विजयन अपने फैसले पर अडिग हैं। उनका कहना है कि वह अपनी आस्था और आत्मसम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*