*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नीमच में नदी तालाबों, कुए बावड़ियों का हो रहा है कायाकल्प* *नीमच की ग्वालटोली तलैया का गहरीकरण एवं सौदर्यीकरण*


*जन जाग्रति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 28 जून 2025,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सभी प्राकृतिक और अन्य जल संसाधनों के कायाकल्प करने को लेकर निरन्तर प्रयासरत है। ऐसे में नीमच के अनेकों जलस्त्रोतों का भी कायाकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया जा रहा है। 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के कुए, तालाब, नदियों और बावड़ियों को स्वच्छ और गहरा किया जा रहा है। 


इसी कड़ी में जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब में गहरीकरण एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। नगर पालिका नीमच द्वारा द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिला मुख्यालय नीमच पर स्थित ग्वालटोली तालाब का गहरीकरण एवं सौदर्यीकरण का  कार्य प्रारंभ किया गया और इस मौके पर तालाब परिसर की साफ सफाई के लिए श्रमदान भी किया गया है।

नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान लगातार चल रहा है इसके तहत नीमच के ग्वालटोली स्थित दीनदयाल उपाध्याय वाटिका से लगी हुई तलैया है, उसकी स्वच्छता के लिए साफ सफाई की गई है।
 

साथ ही इस तलैया के गहरीकरण और सोदर्यीकरण का भी काम करवाया जा रहा है।नीमच में  जल संरचनाओं की साफ सफाई एवं मिट्टी निकालकर गहरीकरण किया जा रहा है।यह पौधारोपण भी करेंगे जिससे यहां हरियाली ओर बढ़ेगी। 

यह शासन का बहुत ही अच्छा अभियान है। क्षेत्र के किसानों को भी फायदा होगा। पीने के पानी की भी दिक्कत नहीं आएगी और स्वच्छ पानी मिलेगा ।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु