*जल गंगा संवर्धन अभियान* *अब बदला-बदला सा नजर आ रहा है प्राचीन बावडि़यों का स्‍वरूप* *नीमच जिले में हुआ जनसहयोग से प्राचीन बाबडियों की स्‍वच्‍छता एवं सौदर्यीकरण का कार्य*


*जन जाग्रति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच जिले के मनासा तहसील की ग्राम ढंढेरी की प्राचीन बावड़ी श्रमदान के पूर्व ।

नीमच 28 जून 2025,प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डा.मोहन की मंशानुसार प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है । नीमच जिले में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में जिले में जनसहयोग से प्राचीन बावडियों को संहेजने संवारने और उन्‍हे पुर्नजीवित करने का सार्थक प्रयास किया गया है ।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नीमच जिले मे नौ प्राचीन बावडियों की साफ-सफाई कर उनका सौदर्यीकरण का कार्य जनयहयोग से किया जा रहा है।
इससे इन बावडियों का स्‍वरूप ही बदल गया है अब उनमें स्‍वच्‍छ जल का भराव हो रहा है ।
     
जल अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक श्री वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया कि, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से नीमच जिले की मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम ढंढे़री में चार भुजा बावड़ी ,जावद में वार्ड न.8 में स्थित गुलाब बावड़ी ग्राम बिसलवास कला में खेडा़ माता की प्राचीन बावड़ी, कुकडेश्‍वर में सांस- बहू की बावड़ी अठाना की नौलखा बावड़ी जावद की मेली बावड़ी नयांगाव की ढाबा माता बावड़ी नीमच वार्ड नं. एक की धाकड़ परिवार की बावड़ी एवं ग्राम कानाखेड़ा में सेठजी की बावड़ी का जन सहयोग ,जनसहभागिता से साफ-सफाई का कार्य कर, इन बावडियों का सौंदर्यीकरण किया गया है । 

इससे इन बावडि़यों जल भराव  क्षमता बढी है और इस बारिश में इनमें स्‍वच्‍छ जल भरव होगा।  जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्‍वच्‍छता कार्यो से इन बावडियों का स्‍वरूप ही बदल गया है और इस बारिश से इन में स्‍वच्‍छ जल भरना प्रारंभ  हो गया है । इससे गांव में जल स्‍तर भी बढे़गा । 


1 नीमच जिले के ग्राम ढंढेरी की प्राचीन बावड़ी श्रमदान के पूर्व ।
   
         
2. नीमच जिले के ग्राम ढंढेरी की प्राचीन बावड़ी श्रमदान के बाद ।
            

3. नीमच जिले के ग्राम कुकडेश्‍वर की सास-बहू की बावड़ी श्रमदान के पूर्व ।
            
     
4. नीमच जिले के ग्राम कुकडेश्‍वर की सास-बहू की बावड़ी श्रमदान के बाद ।
        


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु