*मोबाइल के जरिए गलत/अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री देखने, साझा करने वालों की अब खैर नहीं* *अमेरिका से आया इंदौर पुलिस को संदेश... पोर्न वीडियो शेयर करने वाले रिक्शा चालक को खजराना से उठाया*

जन जागृति संगम
9302003334


मोबाइल के जरिए गलत/अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री देखने, साझा करने वालों पर देश ही नहीं, दुनिया की साइबर पुलिस की नजर रहती है... चाहे अपराधी यह सोचे कि मोबाइल फॉर्मेट करने या सिम तोड़ने सहित अन्य करामात कर वह बच जाएगा, लेकिन वह गिरफ्त में आ ही जाता है... ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया... इंदौर में बैठे साइबर सेल के अधिकारियों को अमेरिका से संदेश आया कि आपके शहर में खजराना इलाके से इरशाद नामक ऑटो चालक ना सिर्फ नाबालिगों के अश्लील वीडियो देख रहा है, बल्कि उसे डाउनलोड कर अन्य व्हाट्सअप ग्रुपों में भी शेयर कर रहा... अमेरिका की वॉट्सएप इंक यूनाइटेड स्टेट से मैसेज मिलते ही पुलिस खजराना पहुंची और लोकेशन के आधार पर इरशाद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्ती में लिया... खबर के अनुसार, इरशाद ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल भी फॉर्मेट करने से लेकर अन्य तरकीबें लगाईं, लेकिन वह हत्थे चढ़ ही गया... अब पुलिस मोबाइल को रिकवर करवा रही है... बताया जाता है कि इरशाद के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से सीधे अमेरिका से नजर रखी जा रही थी और वह लगातार अश्लील सामग्रियां देखने के साथ साझा भी कर रहा था, जिसकी सूचना भारत सरकार की साइबर टिपलाइन को भी दी गई..!

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु