*CM डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश: बारिश, त्योहार, कानून व्यवस्था और गौशालाओं को लेकर जताई चिंता*

जन जागृति संगम
9302003334


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार रात समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से सीधा संवाद किया। इस अहम बैठक में प्रदेश में हो रही भारी बारिश, आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर गहन समीक्षा की गई।

*बरसात के हालात पर 24x7 निगरानी के निर्देश-:*
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और समग्र वर्षा औसत से 37% अधिक हो चुकी है। उन्होंने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने और बाढ़, जलभराव या रपटों पर बहते पानी से जनहानि रोकने के लिए तत्काल बैरिकेडिंग जैसे कदम उठाने के निर्देश दिए।

*श्रावण-भादों में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी-:*
डॉ. यादव ने सावन-भादों के धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन, ओंकारेश्वर और मंदसौर जैसे तीर्थ स्थलों पर यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है।

*कानून-व्यवस्था में न हो ढिलाई-:*
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर नहीं होनी चाहिए। पुराने प्रकरणों को लेकर उपजे विवादों को हवा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

*सर्पदंश से बचाव के लिए समुदायों की भागीदारी-:*
बारिश के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने पंचायत और थाना स्तर पर तत्काल एंटी वेनम व राहत टीमों की तैनाती पर बल दिया। उन्होंने कालबेलिया समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर इस दिशा में जोड़ने की बात कही।

*गौवंश की सुरक्षा और गौशाला प्रबंधन की समीक्षा-:*
राजमार्गों और शहरों की सड़कों पर घूमती गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सीएम ने सभी गायों को गौशालाओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन ने अनुदान राशि बढ़ा दी है, इसका लाभ उठाकर व्यवस्था सुधारी जाए।

*किसानों को मिले पर्याप्त बीज और खाद-:*
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए खाद, बीज और उर्वरकों की आपूर्ति को सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

*शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर-:*
सीएम ने स्कूलों में समय पर किताबों की आपूर्ति और छात्रों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने पर जोर दिया।

*पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें विभाग-:*
डॉ. यादव ने कहा कि नौ साल बाद लिए गए पदोन्नति निर्णय पर विभाग जल्द अमल करें ताकि कर्मचारियों को उनका हक समय पर मिल सके।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*