*सभी तहसीलदार रोजाना राजस्‍व न्‍यायालयों में प्रकरणों का निराकरण करें-श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की जनुसनवाई -95 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं*

जन जागृति संगम
 

नीमच 29 जुलाई 2025, जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी प्रतिदिन तहसील न्‍यायालयों में नियमित रूप से बैठकर, राजस्‍व प्रकरणों की सुनवाई करें और उनका निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए दिए। जनसुनवाई में बासखेड़ी की गुड्डीबाई को उसके खाते की जमीन पर कब्‍जा दिलाने के निर्देश तहसीलदार नीमच ग्रामीण को दिए। उन्‍होने हाल मुकाम भरभडिया निवासी वरदीबाई के आवेदन पर उसकी कुचड़ौद में स्थित कृषि भूमि का सीमांकन करवाने के निर्देश भी तहसीलदार नीमच ग्रामीण को दिए। 
     कलेक्‍टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि ग्राम कोटवार संबंधित गांव के निवासरत आवेदकों को ही नियुक्‍त किया जाए। कोटवार नियुक्ति की समीक्षा कर, यह देखे, कि किसी अन्‍य गांव के निवासी को तो किसी गांव में कोटवार नियुक्‍त नहीं किया गया है, यदि कही ऐसा हुआ हो, तो स्‍थानीय निवासी को ही कोटवार नियुक्‍त करें। 
      जनसुनवाई में चम्‍पी निवासी दिव्‍यांग महिला श्रीमती शांतिबाई ने कलेक्‍टर से अनुरोध किया, कि उसके भाईयों ने उसका पैतृक मकान बेच दिया है और उसे उसके हिस्‍से के रूपये भी नहीं दिए है। इस पर तहसीलदार नीमच ग्रामीण को शांतिबाई के आवेदन पर तत्‍काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
     कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 95 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

निरंतर....2

/2/
     जनसुनवाई में भाटखेडी बुजुर्ग के दुर्गेश राव, नई सुण्‍डी के किशोर रावत, जगेपुर मीणा के लालाराम, बिसलवास कलां की गीताबाई, केलुखेड़ा के बालुराम, जावी के सूरजमल, दीपुखेडी के गोवर्धनलाल, दारू के सेवा, सोनियाना के शंभुलाल, कनावटी की रिंकीदेवी, गिरदौड़ा की भंवरीबाई, बर्डा(गादोला) के मदनलाल, एकता नगर बरूखेड़ा रोड नीमच के चंद्रेश सेन, खरखेड़ी के मनोहर लाल, ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए। 
      
इसी तरह सेमली चंद्रावत की सुगनाबाई, नयागांव के दिनेश, महेन्‍द्रसिह, गुठलाई की कांताबाई, ढाबी के मांगीलाल, भोलियावास की चंद्रीबाई, जाजू गंज नीमच के सलीम खान, लसुडिया के मुकेश, खेड़ली की कुशलबाई, धोकलखेड़ा के भंवरलाल, बिसलवासकलां के बंशीलाल, बंगला नं.59 नीमच की कविता, बघाना के विष्‍णु कुमार, सुरजना के रामसुख, ब.न.60 नीमच की रविताबाई, ग्‍वालटोली नीमच के कमल, पटवा कॉलोनी नीमच के शेख फारूख ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने प्राप्‍त आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।   

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*