*जिले की शेष सड़कों, मार्गो, पुल, पुलियाओं पर संकेतक व बेरियर तत्‍काल लगवाए-श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 28 जुलाई 2025, जिले में सभी संबंधित विभाग अपनी विभागीय सड़कों, मार्गो पर संकेतक सूचना बोर्ड लगाए, शेष रही पुल, पुलियाओं रपटों पर बेरियर लगवाए। यह कार्य तत्‍काल पूरा करवाए। जिससे, कि वर्षाकाल में दुघर्टना की सम्‍भावना ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू, यातायात थाना प्रभारी श्री अमित सारस्‍वत, सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया, सभी निर्माण विभागों के अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्‍टर ने मण्‍डी के सहयोग से मण्‍डी में आने वाली 1000 ट्रेक्‍टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्‍टर लगाने के निर्देश आर.टी.ओ. को दिए। बसो, ट्रकों, ट्रेलरों पर भी संबंधित वाहनो मालिकों को *रिफ्लेक्‍टर* लगाने के लिए पाबंद कर रिफ्लेक्‍टर अवश्‍य लगवाए। उन्‍होने आर.टी.ओ. को निर्देश दिए, कि यात्री बसों में उपज का परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्‍ती से कार्यवाही करें। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहे। कलेक्‍टर ने सगराना घाटी पर हाईवे के दोनो ओर अच्‍छी गुणवत्‍ता के *ब्‍लीकर* लगवाने के निर्देश भी एमपीआरडीसी महाप्रबंधक को दिए। 
      
बैठक में कलेक्‍टर ने नीमच शहर के मुख्‍य बाजार, मार्गो पर दुकानों के आगे वाहन, लगाकर, दुकान लगाकर, सामान रखकर *यातायात अवरूद्ध* करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। न.पा.नीमच को मुख्‍य मार्ग पर सड़क के दोनो ओर वाहन पार्किंग के लिए रोड़ मार्किंग करवाने के निर्देश भी दिए। 
      
बैठक में शहरी क्षेत्र में यातायात में बाधित अतिक्रमण हटाने, सड़कें, पुल, पुलिया, रपटों, घुमावदार मोड़ पर संकेतक, रम्‍बल स्‍ट्रीप बनवाने, सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को कॉंजीहाउस या गोशालाओं में शिफ्ट करवाने, क्षतिग्रस्‍त मार्गो की मरम्‍मत प्राथमिकता से करवाने, झूलते विद्युत तारों को ठीक करवाने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*