*संबंधित विभागों के समन्‍वय से सी.एस.आर. के प्रोजेक्‍ट का क्रियान्‍वयन करें-श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में सी.एस.आर.के प्रस्‍तावित कार्यो की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 28 जुलाई 2025, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समस्त सीएसआर इकाईयों ने वर्ष 2025-26 में सीएसआर मद से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इकाईयों द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित सीएसआर प्लान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विक्रम सीमेंट खोर द्वारा किए जा रहे अधोसंरचना विकास कार्य व महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
 
     
बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी सीएसआर इकाईयों के प्रस्तावित सीएसआर प्लान की समीक्षा करते हुए कहा कि उपलब्ध सीएसआर बजट के बेहतर उपयोग हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य संपादन करें ताकि कार्यों का दोहरीकरण ना हो और सीएसआर निधि का सार्थक उपयोग हो सके। 
     

बैठक में शासकीय विभागों द्वारा प्रस्तुत सीएसआर प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। परियोजना संचालक आत्मा द्वारा धनिया सीड प्रोजेक्ट, मल्टीकट ज्‍वार कार्य, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी द्वारा शासकीय विद्यालयों में फर्नीचर मांग प्रस्ताव दिये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशस्त्र वाहिनी में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स शूज व ट्रैकसूट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। सभी सीएसआर इकाईयों को कलेक्‍टर ने उक्त प्रस्तावों को सीएसआर निधि से करने में रूचि लेने और सीएसआर मद से मुख्यतः बुनियादी ढांचा निर्माण कार्य जैसे सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक उपकरण, आंगनबाड़ी व स्कूल भवन में निर्माण कार्य एवं दिव्यांगजनों व वंचित वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ने वोकेशनल ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट एवं वंचित वर्ग के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
        
आभार महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर ने व्‍यक्‍त किया। बैठक में अल्ट्राटेक सीमेंट खोर, धानुका ग्रुप नीमच, अडानी विलमार भाटखेडा, ग्रीनको खेमला ब्लाक रामपुरा के प्रतिनिधि एवं विभिन्‍न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

अधिक पोस्ट 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*