*सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज प्रत्‍येक शिकायत का शीघ्र प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण करें-डॉ.मोहन यादव* *समाधान ऑनलाईन में मुख्‍यमंत्री ने आवेदकों की लंबित समस्‍याओं के निराकरण की समीक्षा की*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 30 जुलाई 2025, सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज प्रत्‍येक शिकायत का शीघ्र प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में नागरिकों की लंबित समस्‍याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। उन्‍होने विभिन्‍न जिलों के आवेदकों से वी.सी. के माध्‍यम से चर्चा कर, उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका त्‍वरित निराकरण करवाया। 
 मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने सभी अधिकारियों और जिलो के निर्देश दिए, कि वे अतिवृष्टि एवं आपदा पीडि़तों को तत्‍काल मदद उपलब्‍ध करवाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि विभिन्‍न वर्गो के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान चालू शैक्षणिक सत्र में ही सुनिश्चित किया जाए। मुख्‍यमंत्री ने अभियान चलाकर गुमशुदा, लापता बेटियों को ढुंढने के निर्देश देते हुए कहा, कि इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जावेगी। बेटियों के लापता के प्रकरणों में दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जाए। 
कलेक्‍टोरेट नीमच में एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, वनमण्‍डलाधिकारी श्री एस.के.अटोदे, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसौदिया भी उपस्थित थे। 

अधिक पोस्ट 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु