*करोड़ो के विकास की बात करने वाले 25 सालो में एक छोटी सी पुलिया नहीं बना पाए - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *सकलेचाजी श्रेय लेने का हक़ आपका तो गाज छोटे कर्मचारियों पर क्यो ?*



जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच /  भोपाल।  प्रदेश में भाजपा की सरकार निरंतर पांचवी पारी खेल रही है और जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी निरंतर क्षेत्र में जीतते चले आ रहे है और पूर्व मुख़्यमंत्री के बेटे होने के कारन   काबीना मंत्री  भी रहे है  लेकिन  उन्ही की विधानसभा क्षेत्र जावद में एक छोटी सी बारिश में जिस प्रकार से विधायक और भाजपा सरकार के झूठे दावों की पोल जाट क्षेत्र की एक छोटी से पुलिया ने खोल दी है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है।  और जब यह घटना अखबारों की सुर्खिया बनी तो जवाबदारी लेने की बजाय जिम्मेदार अधिकारियो और विधायक ने छोटे छोटे कर्मचारियों को निलंबित कर भोली भाली जनता के सामने नौटंकी कर वाहवाही लूट ली।  उक्त कटाक्ष करते हुए  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने  प्रशासन एवं विधायकजी से प्रेस नोट के माध्यम से कुछ सवाल किये है। 
अग्रवाल ने सवाल किए है की जब वर्तमान में उक्त सड़क का निर्माण किया गया  तब उक्त पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य क्यों नहीं किया गया ?  सड़क निर्माण के दौरान पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य विभाग का था तो क्या उसके लिए निलंबित कर्मचारी जवाबदेह है ? जब किसी भी सड़क का निर्माण होता है तो उसका भूमिपूजन एवं लोकार्पण विधायकजी आपके  द्वारा किया जाता है तब जब आपने सड़क निर्माण का श्रेय लिया तो अब क्यो घटना पर अपनी जवाबदारी से मुंह मोड़ रहे हो ? जब मीडियाकर्मियों एवं ग्रामवासियो ने उच्च अधिकारियो और आपको फोन लगाये तो क्यो आप सभी ने उनके फ़ोन कॉल रिसीव क्यो नहीं किये ? क्या उसके लिए भी छोटे कर्मचारी दोषी है ? विधायकजी आप  स्वयं क्षेत्र का 25 वर्षो से प्रतिनिधित्व कर रहे है और ग्रामवासियो ने कई बार उक्त समस्या के बारे में आपको बताया तो क्यों आपने आज तक उक्त समस्या का समाधान नहीं किया ? आज  जब उक्त समस्या अखबारों की सुर्खियां बनी तभी आपको अपनी विधायक निधि से पुलिया बनाने की याद आयी जो विधायक निधि भी  जनता के टैक्स की है उक्त पुलिया की याद  इससे  पूर्व क्यों नहीं  आयी ? विधायकजी ऐसी कई समस्याएं  स्वास्थ्य , शिक्षा ,  मूलभूत आवश्यकता के सम्बन्ध में आपके क्षेत्र में  विद्यमान है लेकिन वीआईपी के कारण आपको दिखाई नहीं देती है सिर्फ अपनी असफलता को छुपाने के लिए  कोई भी घटना के घटित होने पर छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरा दी जाती है जबकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनका  इस प्रकार की घटना से कोई वास्ता ही नहीं रहता / एक आखिरी सवाल की जब वर्षा ऋतु से पूर्व बाद नियंत्रण केंद्र बनाये  जाते है तो वो केंद्र से सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उक्त घटना के समय क्या कर रहे थे ?
        अग्रवाल ने प्रशासन एवं विधायक जी से उक्त सवाल पूछते हुए उम्मीद की है की प्रशासन एवं विधायक जी उक्त सवालों के जवाब अवश्य देने की कृपा करेंगे और क्षेत्र में कोई भी घटना  होने पर छोटे कर्मचारियों को निलंबित करने की प्रथा पर अंकुश लगाएंगे। 

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश प्रवक्ता 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*

*बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के संचालित हो रही केमिकल फैक्ट्री मैं हुआ हादसा लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत*

//सफलता की कहानी// *छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान* *93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव*

*3 पैथोलॉजी लैब के पंजीयन निरस्त जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं उजागर; दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर चल रही थी व्यवस्था, एक प्रकरण उच्च स्तरीय जांच को भेजा*