*सभी जिला अधिकारी सी.एम.हेल्‍पलाईन का संतुष्‍टी के साथ निराकरण कर, रैंक में सुधार लाए-श्री चंद्रा**कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 26 अगस्‍त 2025, जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी सी.एम.हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करें और अपने विभाग की रैंक में सुधार लाए। किसी भी विभाग की रैंक टाप टेन से कम ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी विभाग प्रतिमाह 10 तारीख के पहले किसी भी सीएम हेल्‍पलाईन शिकायत को मांग आधारित बंद ना करवाएं। प्रयास करें, कि सभी शिकायतें संतुष्‍टी के साथ निराकृत हो। कलेक्‍टर ने समाधान ऑनलाईन में दर्ज लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता से बंद करवाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए।
     प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में इस माह 500 घरों में छतों पर सौलर सयंत्र स्‍थापित किए जा जाएंगे। अधीक्षण यंत्री ने सभी विभागो से प्रीपेड विद्युत कनेक्‍शन करवाने के लिए मांग अनुसार राशि जमा करवाने का आगृह किया। बैठक में कलेक्‍टर ने इस माह अंत तक 10 हजार किसानों का फसल बीमा पंजीकरण करवाने के निर्देश कृषि, सहकारिता एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए। कलेक्‍टर ने आयुष्‍मान कार्ड के लिए पंजीकरण की संख्‍या बढ़ाने, टी.बी.मुक्‍त अभियान के तहत स्‍क्रीनिंग, एक्‍सरे एवं जॉंच बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्‍होने सभी शासकीय विभागों को अपने भवनों पर रेस्‍को मॉडल के तहत छतों पर सौलर सयंत्र लगवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की भी विभागवार समीक्षा की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*