*सुरक्षा सैनिक भर्ती के लिए जनपदों व निकायों में शिविरों का आयोजन*


*जन जागृति संग़म न्यूज*
9302003334


नीमच भारतीय सुरक्षा दस्‍ता परिषद नई दिल्‍ली जिला प्रशासन एवं म.प्र.डे- राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्‍योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिकों के पदों पर भर्ती के लिए शिविरों का आयोजन 27 अक्‍टूबर 2025 को जनपद पंचायत जावद में, 28 अक्‍टूबर 2025 को जनपद पंचायत मनासा में, 29 अक्‍टूबर 2025 को नगर परिषद सिंगोली में, 30 अक्‍टूबर 2025 को नगर परिषद रतनगढ़ में, 31 अक्‍टूबर 2025 को नगर परिषद रामपुरा एवं 3 नवम्‍बर 2025 को जनपद पंचायत नीमच में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। चयनित युवाओं को नीमच में एक माह के प्रशिक्षण उपरांत रोजगार प्रदान किया जावेगा। 
 
इच्‍छुक उम्‍मीदवार, जिनकी योग्‍यता 10वीं पास या फेल, उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. से ऊपर, वजन 56 किलो से 90 किलो के बीच हो, वे उक्‍त स्‍थानों पर 10वीं की अंकसूची की फोटो कापी, दो फोटो, आधार कार्ड के साथ शिविरों में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी वेबसाइट www-ssciindia-com  पर देखी जा सकती है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने जनपद सीईओ नीमच, जावद, मनासा को उक्‍त पंजीयन शिविरों की तिथियों को पंचायतों के माध्‍यम से व्‍यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है, जिससे कि अधिकाधिक युवा शिविरों का लाभ उठा सके।

अधिक पोस्ट जानकारियां 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु