*गौमाता की पूजा के साथ-साथ गोसेवकों एवं गोपालकों का भी सम्मान किया जाना चाहिये- एड. माया लालवानी* *गौमाता की पूजा आरती कर मनाया गोपाष्टमी पर्व*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच। गोपाष्टमी पर्व आज बुधवार 29 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे तांगा अड्डा स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री सतगुरू गौशाला में राष्ट्रीय गौसेवा संघ के तत्वाधान में महिलाओं ने गौमाता को हरा चारा, खल, गुड़ खिलाकर और पूजा अर्चना व आरती कर गौमाता की सुख समृधि एवं स्वस्थ दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। 




राष्ट्रीय गौसेवा संघ जिलाध्यक्ष एड़ माया लालवानी ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है हमें हर गाय के पोषण हेतु 10 रूपये निकालना चाहिये ताकि कोई भी गौमाता आहार से वंछित न रहें और भगवान कृष्ण के हद्रय में भी गायों का वास था भातर कृषि प्रधान देश है जहां हर ग्रामीण क्षेत्रों में गौमाता का पाला जाता है जिससे उसका दूध अमृत समान होता है। 


गौमाता मे 33 करोड़ देवी देवता का वास होता है जिनके दर्शन मात्र से ही प्राणी के सभी कष्टों का हरण हो जाता है। महिलाओं ने इस अवसर पर विगत 21 वर्षाे से निरन्तर गोपालक व गोसेवा करने वाले सेवक खुशाल धामेचा को शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सम्मान के उपरान्त श्री धामेचा ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं गौमाता की सेवा का सम्मान है इस अवसर पर सभी ने गौसेवा कर पूरे विश्व में शांति एवं भारत में सुख समृधि की सामुहिक प्रार्थना की गई। 

 

साथ गंगेश्वर  महादेव मंदिर में  महिलाओं ने 
छोटी-छोटी गय्या नानो सो मेरो मदन गोपाल, मुझे अपने ही रंग में रंग मेरे यार सांवरे मुरली बजाओ रे श्यामा तेरे चरणों की धुल जो गर मिल जाए सच कहती हूं तकदीर संवर जाय आदि भजन प्रस्तुत कर गौमाता को सुनाएं। 

महिलाओं ने गौमाता की सामुहिक जयघोष लगाई। 

इस अवसर पर गुरूजी श्रीचन्दखुबचन्दानी, गोभक्त खुशालदास धामेचा, राष्ट्रीय गौसेवा संघ जिलाध्यक्ष एड़ माया (मीनू) लालवानी, पुनम धामेचा, कुंज धामेचा, भारती मंगवानी, रूकमणी जैसवानी, ज्योति रोहिड़ा, जिया रामचन्दानी, हिंमाशी रामचन्दानी, चन्द्रप्रकाश मोमू लावानी, चन्द्रशेखर जायसवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं महिलाऐं उपस्थित थी।
          मोबा. 9179023823
----------------------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*