*कलेक्‍टर ने किया बाल विवाह रोकथाम जागरूकता के 100 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 27 नवम्‍बर 2025,जिले में बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ नीमच में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में किया गया।



कार्यकम में सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. सुश्री अंकिता पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से NFHS अनुसार जिले में बाल विवाह की स्थित्ति, रिपोर्ट, विभागीय रणनीति व 03 चरणों में अभियान 08 मार्च तक आयोजित करने संबंधी जानकारी दी।



 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने 100 दिवसीय अभियान के दौरान वॉलेंटियर का चयन समस्त ग्रामों में करने, शोर्यादल की सक्रियता बढ़ाने, समस्त विद्यालयों व महाविद्यालयों में जागरूकता गतिविधि करने, शिक्षकों का उन्मुखीकरण करने, बाल विवाह रोकथाम हेतु बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव व अन्य ग्राम स्तरीय अमले को को सम्मानित करने, चाईल्ड हेल्पलाइन के अलावा बाल विवाह की सूचना के लिए जिला स्तर पर पृथक से हेल्पलाइन नंबर जारी करने, वास्तविक स्थिति आकलन हेतु सर्वे करने के निर्देश दिए।



Pजिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने सभी पंचायतों में जागरूकता संबंधित पोस्टर, बैनर व वॉल पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई गई। कार्यकम में जिले में गत दिनों 2 बाल विवाह रोकने में सक्रिय रूप से कार्य करने पर नीमच शहर से परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपिका नामदेव, पर्यवेक्षक सुश्री एकता प्रेमी, 


श्रीमती रश्मि बामनिया, वन स्टॉप सेंटर से सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा सालवी, काउंसलर सुश्री नुसरत खान, केस वर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, बहुद्देशीय कार्यकर्ता श्रीमती चंदा नागर, नीमच ग्रामीण से परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी, सीएमओ जीरन श्री विकास डावर, पर्यवेक्षक श्रीमती सारिका केदार, श्रीमती सपना बैरागी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्‍टर एवं सीईओ ने बाल विवाह रोकथाम जागरूकता संबंधी पैंपलेट का विमोचन भी किया। 
       

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, लीड कॉलेज प्राचार्य श्री प्रशांत मिश्रा, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी सहित सभी परियोजना अधिकारी एवं विभागीय अमला उपस्थित था।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*