*आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण प्रशिक्षण 15 दिसंबर से प्रारंभ*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 26 नवम्‍बर 2025, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्वारा 15 दिसंबर 2025 से आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण व्यवसाय का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके पंजीयन प्रारंभ हो गये है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का लाभ केवल नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक, युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, को मिलेगा। इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण में इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों के ऋण फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे। साथ ही बैंकिग संबंधी सभी जानकारीयां दी जाकर एवं समस्याओं का समाधान भी प्रशिक्षण में किया जायेगा।
       इसी तरह  ग्रामीण स्‍वरोजगार प्रशिक्षण संस्‍थान नीमच द्वारा 10 दिसंबर 2025 से सीसीटीव्‍ही कैमरा सुरक्षा एवं स्‍मोक डिटेक्‍टर संबंधी नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीयन प्रारंभ किए गए है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ, के आधार पर मिलेगा। इस प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक, युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो को मिलेगा। इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों के ऋण के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे । विस्‍तृत जानकारी ग्रामीण स्‍वरोजगार प्रशिक्षण संस्‍थान नीमच से प्राप्‍त की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ