*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*
जन जागृति संगम न्यूज
रामप्रसाद राठौर
नारायणगढ़ मे लगातार 5 वर्ष से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा नगर मे रंग तेरस का उत्सव पर बड़े धूमधाम से मनाया गया गेर निकाली गई
दिलीप पाटीदार, मनोज भागरिया, दिलीप छिगावत, विजेश रावल सहित कई कार्यकर्ताओ द्वारा नगर में बड़े उत्साह के साथ निकली गेर निकली
मंडी बालाजी से महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सहित सभी नगरवासी एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल लगाते हुए निकले
नगरवासी बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से ढोल नगाड़ो के साथ रंग ग़ुलाल लगाते हुए मंडी बालाजी से बस स्टैंड गांधी चौराहे सुभाष चौक सदर बाजार नीम चौक तक अपार उत्साह देखा गया उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया नगर पूरा केसरिया लाल गुलाल पीला भगवामय हो गया
गांव गली मोहल्ले में एक दूसरे को रंग लगाते रंग तेरस का उत्सव पर बड़े उत्साह से मनाया गया साथ ही नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई आपसी भाईचारे का अद्भुत संगम देखा लाजवाब करतब बजरंग व्यायाम शाला के कलाकारों द्वारा दिखाए गए नीम चौक में सुंदरकांड समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई
आपको बता दे 18 मार्च को खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा मंडी बालाजी प्रांगण के समिप भव्य आयोजन होगा जिसमें भजन संध्या एवं निशुल्क कन्या विवाह तुलसी विवाह के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा सभी धर्म प्रेमी अधिक से अधिक संख्या मे पधारे भजनो का आनंद ले कार्यक्रम को सफल बनाए जय श्री श्याम





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें