*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334

नीमच 25 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के उपखण्‍ड मनासा के भ्रमण दौरान गांव बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र आरोग्‍य मंदिर का निरीक्षण किया और सी.एच.ओ.से उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपलब्‍ध दवाईयों का अवलोकन किया। 


कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के नियमित खुलने, नि:शुल्‍क दवाईयां वितरण, स्‍वास्‍थ्‍य स्‍टाफ की नियमित उपलब्‍धता, उपस्थिति की जानकारी ली। कलेक्‍टर सी.एच.ओ.श्री प्रेमशंकर से आयुष्‍मान कार्ड बनाने और सम्‍पूर्ण टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस मौके पर एसडीएम सुश्री किरण आंजना, जनपद सीईओ श्री आरीफ खान सहित अन्‍य अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान गांव बरलई में आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया। 



निरीक्षण में आंगनवाडी संचालित पाई गई और 9 बच्‍चें उपस्थित पाए गये। कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि शेष दर्ज बच्‍चें स्‍कूल गये है। कलेक्‍टर ने कार्यकर्ता से स्‍कूल में बच्‍चों के प्रवेश की जानकारी ली। उन्‍होने कहा, कि कोई भी बच्‍चा शाला में दाखिलें से वंचित ना रहे। सभी बच्‍चों का अभिभावकों से संपर्क कर शाला में प्रवेश दिलाए।


कलेक्‍टर ने आंगनवाडी के बच्‍चों के लिए संचालित शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों की जानकारी ली और बच्‍चों से वर्कबुक लेकर उसका अवलोकन किया। कार्यकर्ता द्वारा बच्‍चों की वर्कबुक में शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां नहीं करवाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कलेक्‍टर ने कार्यकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिए है। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर आंगनवाडी केंद्र व स्‍कूल में बच्‍चों को गर्म पका भोजना मध्‍यान्‍हन भोजन नियमित वितरण एवं भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी ली।
 









टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु