*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

नीमच 25 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के मनासा उपखण्‍ड क्षेत्र के भ्रमण दौरान 


आमद 

ग्राम आमद, बरलई एवं दाउखेडी में ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का मौके पर निरीक्षण कर, कार्य की उपयुक्‍तता, गुणवत्‍ता, जल भराव की स्थिति आदि का जायजा लिया। 

दाऊखेड़ी 

कलेक्‍टर ने आमद में पंचायत द्वारा 17.36 लाख की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर की पाल की लंबाई बढ़ाने, वेस्‍ट वियर का निर्माण करवाने और सरोवर की पाल जलाश्‍य की उपयुक्‍त गुणवत्‍ता के साथ पीचिंग करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 

दाऊखेड़ी 

कलेक्‍टर ने कहा, कि निर्माण कार्यो के स्‍थल का चयन सिपरी एप्‍प के साथ ही उपयंत्री स्‍वयं मौके पर उपस्थित होकर भी करें। जिससे, कि निर्माण कार्यो की व्‍यापक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके।
कलेक्‍टर ने वाटरशेड योजना के तहत ग्राम दाउखेडी में 17 लाख की लागत से निर्मित किए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

दाऊखेड़ी 

 
और इस सरोवर के स्‍थल चयन, निर्माण की सराहना की। इस अमृत सरोवर में पर्याप्‍त वर्षा जल संग्रहित पाया गया और जल भराव क्षमता भी काफी मात्रा में पाई गई। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर अमृत सरोवर निर्माण से हुए लाभ, आसपास के कुओं के जल स्‍तर में हुई वृद्धि के बारे में भी जानकारी ली। उन्‍होने उपयंत्री को दाउखेडी अमृत सरोवर की पाल को दुरस्‍त करवाकर, संभावित मिट्टी के कटाव को रोकने के उपाय करने और पाल की पीचिंग करवाने के निर्देश भी दिए।
बरलई पहाडी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण करवाने के निर्देश

बरलाई 

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस भ्रमण के दौरान ग्राम बरलई में 23 लाख की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का मौके पर अवलोकन किया तथा अमृत सरोवर की पाल की मजबूती के लिए कम्‍प्रेशन करवाने, पींचिंग करवाने और तालाब का गहरीकरण करवाकर जल भराव क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने बरलई में अमृत सरोवर के स्‍थल चयन को उपयुक्‍त बताया। कलेक्‍टर ने बरलई में अमृत सरोवर के समीप पहाडियों पर कंटूर ट्रेंच निर्माण एवं पौधा रोपण करवाने के निर्देश भी दिए।
  
बरलाई 

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, जनपद सीईओ श्री आरीफ खान, उपयंत्री श्री मौसम मेरवाडिया सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु