*नीमच में फोर लेन सड़क निर्माण मानक अनुसार नहीं - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *राहगीर धूल से त्रस्त एमपीआरडीसी अधिकारी एसी में मस्त* *निर्माणाधीन सड़क से महू रोड पर बारिश में जलभराव की स्थिति निर्मित होंगी*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच /भोपाल। लगभग एक वर्ष से नीमच में आने जाने वाले राहगीरों के लिए भाटखेड़ा से जावद फटा फोर लेन सड़क निर्माण अभिशाप बन कर रह गया है
जिसमे निर्माणाधीन सड़क का कार्य कछुवा गति से चलने के साथ ही सड़क मानक का कही भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है और ठेकेदार एमपीआरडीसी के अधिकारियो की चिर निंद्रा के चलते मनमाने ढंग से कार्य कर आने वाले दिनों के लिए समस्या उत्पन्न कर रहा है जिसकी बानगी पूर्व में भी देखि जा सकती है की एमपीआरडीसी की अनदेखी के चलते इंदिरा नगर और फवारा चौक क्षेत्र में बारिश होने पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है और ठीक उसी प्रकार का कार्य वर्तमान में रिलायंस पेट्रोल पंप से प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर देखने को मिल सकता है जंहा पर दुकानों मकानों के पर्श लेवल से ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में सम्पूर्ण महू रोड पर उक्त क्षेत्र में जलभराव होगा और बाद की स्थित निर्मित होंगी। लेकिन इस सम्बन्ध में कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बोलने में असमर्थ प्रतीत होते हुए नजर आते है ,
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया की एक वर्ष से अधिक समय होने पर भी सड़क का निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है और अभी तो तीन बड़ी पुलिया भी उक्त मार्ग पर बनाना है फिर भी कार्य की गति मंथर गति से संचालित हो रही है , विभाग के अधिकारी इंजीनियर भोपाल में बैठकर कार्य करवा रहे है जिसके कारन ठेकेदार अपनी मनमर्जी से सड़क को जंहा देखो खोद रहा है और खोदने के बाद जनता को उसमे दुर्गटना ग्रस्त होने के लिए विवश कर रहा है क्यूंकि सम्पूर्ण सड़क में कही पर भी संकेतक नहीं लगाए गए है दूसरी और जगह जगह सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ने से लोगो को आवागमन में परेशानी हो रही है और राहगीर धूल खाने को विवस है और एमपीआरडीसी के अधिकारी एसी में बैठकर मलाई खा रहे है लेकिन जनता की परेशानी की और किसी का भी ध्यान नहीं है। जबकि नियमानुसार सड़क निर्माण के दौरान एक साइड की सड़क का निर्माण कर बाद में दूसरी साइड का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि जनता को असुविधा न हो लेकिन उक्त सड़क निर्माण के दौरान मानको का कही पर भी पालन नहीं किया जा रहा है।
अग्रवाल ने कहा की सबसे बड़ी गलती सड़क की सतह को लेकर है जिसमे रहवासी क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण पूर्व से बने मकानों दुकानों के पर्श से ऊपर किया जा रहा है जो की संलग्न फोटो में देखा जा सकता है की किस प्रकार से वर्तमान सड़क की सतह से भी लगभग 1 से 2 फ़ीट ऊंचाई तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है जबकि एमपीआरडीसी के अलावा शहर की सम्पूर्ण जनता जानती है की बारिश में उक्त सड़क से ही पानी बहकर बस स्टैंड के नाले में जाता है और सब जानते है की जब नीमच मनासा सड़क का निर्माण हुआ तब भी हमने इस और निर्माण एजेंची का ध्यान आकृष्ट करवाया था लेकिन उनके ध्यान न देने से आज जब बारिश होती है तो इंदिरा नगर और फवारा चौक पर जलभराव होकर दो से तीन फिट तक पानी भर जाता है और वही गलती पुनः एमपीआरडीसी द्वारा की जा रही ै और ध्यान आकृष्ट करवाने के बाद भी महू रोड क्षेत्र में सड़क का निर्माण मनमाने तरीके से किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियो जनप्रतिनिधियों को भी चाहिए की वो इस समस्या की और ध्यान आकृष्ट कर निर्माणाधीन सड़क की सतह मकानों दुकानों की सतह से निचे करवाए ताकि आने वाले दिनों में महू रोड पर जलभराव से बाद की स्थिति निर्मित न हो।
अग्रवाल ने कहा की इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं प्रमुख सचिव को ऑनलाइन शिकायत प्रेषित कर दी गई है। अगर सुधार नहीं हुआ तो अग्र आंदोलन किए जाएंगे जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होंगी।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश
9826270178


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें