*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मंदसौर जिले में HPV वैक्सीनेशन एवं रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला टीकाकरण अधिकारी डा सुरेश सोलंकी द्वारा आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ MPVHA, UNICEF, तथा Zero Dose RI टीम के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में टीकाकरण कवरेज को मजबूत करना, Zero Dose बच्चों की पहचान एवं उन्हें टीकाकरण से जोड़ना, तथा HPV वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। समीक्षा के दौरान विभिन्न ब्लॉकों की प्रगति, चुनौतियों और सुधार के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अधिकारियों द्वारा फील्ड स्तर पर कार्यरत ANM, ASHA एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समुदाय में जागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता सुधारने और छूटे हुए बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में इंटर-डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन को और मजबूत करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल किया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें