*माणकचौक पुलिस की कार्रवाई , अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी कीमत ₹1.10 लाख जब्त‌*

जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9238344171 


रतलाम (जगदीश राठौर)
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार  के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक  सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी अशोक नगर, रतलाम बताया।
  पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख 10 हजार है।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 372/2026 अंतर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
 गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एम डी एम ए की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।
वर्तमान प्रकरण सहित आरोपी के विरुद्ध कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह,  विजय झोडिया  दीपक बोरासी व राजेश मईडा, आरक्षक महेश मईडा,  मनोहर सिंह, हेमन्त यादव,  जीवन विश्वकर्मा,  अविनाश मिश्रा,  संदीप शर्मा‌ व‌ खिलाड़ी जाट एवं महिला आरक्षक प्रवीणा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ