संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*शिक्षकों को देनी होंगी 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस कम हुई तो रुकेगा वेतन**ई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। लोक शिक्षण आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार यदि किसी संकुल प्राचार्य ने निर्धारित मानकों से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षक का वेतन जारी किया तो उसके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, यदि संबंधित अधिकारियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में आएंगे

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर पोषण प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2,548 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। *स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता* भर्ती में स्थानीय पात्रताधारियों को प्राथमिकता मिलेगी। कुल रिक्तियों में से 781 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए और 1,767 पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर चयन के लिए पारदर्शिता और स्थानीय प्रतिनिधित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। नियमों के मुताबिक, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां का पद रिक्त है। किसी अन्य ग्राम या वार्ड की महिला इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। इससे स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता मिलने से मैदानी स्तर पर सेवाओं का कुशल संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। *ऑनलाइन आवेदन केवल 1...

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच - भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच के पदाधिकारी व समाजसेवी लोगों ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के नीमच आगमन उनके निजी कार्यलय पहुंच भाजपामयी गमछा गले में डाल पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री सुखलाल जी पंवार को भी पुष्पमाला एवं मोतीयों की माला पहना मिठाई खिला सम्मानित कर उनका अवतरण दिवस मनाया ! इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन कोई भी हो मोर्चा कोई भी हो लेकिन हम सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार का अहम हिस्सा है और हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के तेज तर्रार मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन जी यादव एवं मेरे मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल ओर भारतीय जनता पार्टी के सभी उच्च पदाधिकारीयों के पद चिन्ह पर चलने वाले लोग हैं और हम सभी का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश के हर कोने,हर हिस्से को भाजपामयी बना कमल का फूल खिलाना है ताकि हम अपने देश को और भी ज्यादा विकसित होता देख सके...

*पेट्रोल भरवाने रुकी कार 420 के आरोपी हुए फरार*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 मंदसौर जिला के गरोठ मे बीती रात एक विचित्र घटना हुई जिसमे 420 के दो शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर उन्ही की कार लेकर फरार हो गए *मामला*👉🏻 मिली जानकारी अनुसार बीती रात हरियाणा पुलिस द्वारा 420 मामले के दो शातिर बदमाशो को सागर से हरियाणा लेकर जा रहे थे इसी दौरान *गरोठ* मे पेट्रोल भरवाने के लिए पुलिसकर्मी निचे उतरे तभी *मौके* का फायदा उठाकर आरोपी कार लेकर फरार हो गए हालांकि कुछ दुरी पर जाकर उन्होंने कार छोड़ी दी और अँधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए  कार जंगल मे छोड़कर आरोपी फरार  * इस घटना से पुलिस महाकमे मे मचा हड़कंप  * वाहन को बरामद कर लिया गया   * वारदात CCTV फुटेज मे हुई कैद  * हरियाणा पुलिस और गरोठ पुलिस दोनों मिलकर आरोपियों की तलाश मे जुट गईं  * नकाबन्दी कर तलाश जारी है*

*जावरा में शिक्षा का नया अध्याय: मूणत ग्रुप की तीसरी शाखा 'जेपीएस किड्स' का भव्य शुभारंभ*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर *9425490641** *9238344171* जावरा। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे मूणत ग्रुप ऑफ़ बिज़नेस एंड एजुकेशनल एसोसिएट्स ने आज चौपाटी क्षैत्र के खारीवाल काॅलोनी में जावरा शहर में अपनी तीसरी तथा रतलाम जिले की सातवी शाखा "जेपीएस किड्स" का शुभारंभ खारीवाल कॉलोनी, जावरा स्थित नवीन परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया। संस्थान का शुभारंभ आदरणीय मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत एवं मूणत ग्रुप ऑफ़ बिज़नेस एंड एजुकेशनल एसोसिएट्स की व्यवस्थापक श्रीमती रोशन देवी मूणत के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नवस्थापित विद्यालय की उज्ज्वल सफलता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। इस अवसर पर मूणत ग्रुप के डायरेक्टर श्री विनोद मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि जेपीएस किड्स केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आधुनिक शिक्षा...

*भाजपा राज में सड़क पुलिया निर्माण में भारी भ्रस्टाचार - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* नीमच फोर लेन के साथ ही नीमच सिटी की पुलिया भी चढ़ी भ्रस्टाचार की भेंट* *भर्ष्टाचार मुक्त भारत का दावा करते है तो दूसरी औऱ सिटी पुलिया जीता जागता उदाहरण*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच। एक और सुशासन की मंचो से भाजपा के नेता जमकर अपने लिए कसीदे पड़ते नहीं थकते और भरस्टाचार मुक्त भारत का दावा  करते है तो दूसरी और इन्ही के राज में जमकर निर्माण कार्यो में भरस्टाचार हो रहा है और अधिकारी  नेता जमकर कमीशन खोरी कर रहे है इसका जीता जगता उदाहरण भाटखेड़ा से डूंगलावदा फंटे तक निर्माणाधीन फोर लेन तो है ही  लेकिन  इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दावों को झुठलाती हुई नीमच  सिटी पुलिया भी है जो स्वतः प्रमाणित करती है की भाजपा के राज में किस प्रकार से निर्माण कार्यो में जमकर कमीशनखोरी  और जनता के खून पसीने की कमाई  से दिए गया  टैक्स भ्रस्टाचार की भेंट  चढ़ रहा है और आमजन अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योँकि तानाशाही के चलते उसकी नीमच  से लेकर राष्ट्रपति भवन तक  कोई सुनने वाला नहीं है।             आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा  की पहले भी हम कई बार नीमच फोर लेन सड़क में प्रयुक्त घटिया  सामग्री एवं मानक अनुसार सड़क निर्माण न होने की शिकायत कर चुके है लेकिन उस पर कोई सकारात्मक कार्यवाही कमीशनखोरी के चलत...

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच / मनासा तहसील अंतर्गत  शा.  प्राथमिक विद्यालय तूमड़ा तहसील कार्यरत शिक्षक श्री शिवप्रसाद जी रामावत के सेवानिवृत्त होने पर आज विद्यालय परिवार द्वारा शाल, श्रीफल, उपहार देकर एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।* इस अवसर सरपंच प्रतिनिधि श्री बलवंतसिंह जी सिसोदिया, ग्रामवासियों में श्री दुल्हेसिंह जी सिसोदिया, श्री पदमसिंह जी सिसोदिया, शाला के प्रधान श्री शंकरलाल जी चौहान, शिक्षक साथी श्री भरत जी भाटी एवं नन्हे नन्हे बच्चों ने विदाई के पल में उपस्थित रहकर भरे मन से विदा किया। रामावत जी ने मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में सबका मन जीत लिया।रामावत जी ने इस अवसर पर प्रा. वि. तूमड़ा के के लिए 5100/-रुपये के सहयोग की घोषणा की तथा प्राथमिक विद्यालय आंतरी माता जिसमें आपकी प्रथन नियुक्ति हुई थी और लगभग 14 वर्ष की सेवाएं दी वहाँ पर वृक्षारोपण जैसे पूण्य कार्य के लिए 1100/-देने की घोषणा की। इस पर दोनों संस्थाओं के प्रधान श्री शंकरलाल चौहान एवं श्री सुरेश लुनिया ने रामावत जी के प्रति आभार प्रकट किया। अधिक पोस्ट जानकारीयां 👇🏻 https://primetrace.com/group/559308/post/1...

*कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वन्‍दे मातरम का गायन*

चित्र
*जन जागृति संगम न्यूज* 9302003334 नीमच  कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में  बुधवार को सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन, म.प्र.गान एवं वन्‍देमातरम का गायन कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में हुआ।       इस मौके पर कलेक्‍टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्‍ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्‍चात  जुलाई माह में शासकीय कार्यो की शुरूआत की गई। इस अवसर पर एडीएम  बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे, सहित कलेक्‍टोरेट, राजस्‍व, भू-अभिलेख, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय,  शहरी विभाग, अभिकरण सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*नवागत एसडीएम रचना शर्मा एवं राष्ट्रीय संत नमन वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क दवाई-चश्मा वितरण एवं एबी स्कैन मशीन का लोकार्पण* *डॉ. नंदकिशोर वर्मा के 51 हजार सफल ऑपरेशन पूर्ण होने पर सम्मान,कर्मचारियों का भी हुआ अभिनंदन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर *9425490641** *9238344171* जावरा। लायंस क्लब जावरा के स्वर्णिम सेवा वर्ष के अंतिम दिवस पर भी सेवा का क्रम निरंतर जारी रहा। नवागत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्रीमती रचना शर्मा एवं राष्ट्रीय संत नमन जी वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क दवाई एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेत्र रोगों के आधुनिक उपचार हेतु एबी स्कैन (AB Scan) मशीन का लोकार्पण भी अतिथियों के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष एमजेएफ लायन यश जैन एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के स्वर्णिम कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नेत्रदान, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवा प्रकल्पों के माध्यम से हजारों लोगों तक सहायता पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पित टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि इस वर्ष चिकित्सालय में 82 हजार से अधिक ओपीडी एवं 6,500 से अधिक सफल नेत्र ऑपरेश...

*प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत फलों के रस द्वारा पाद प्रक्षालन तथा भव्य छप्पन भोग का आयोजन*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर *9425490641** *9238344171* रतलाम 30 जून । भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति थावरिया बाजार द्वारा विगत 29 वर्षो से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जा रही है। थावरिया बाजार स्थित करीब 350 वर्ष पुराने मालवीय एवं राजस्थानी शिल्प की पारंपरिक मंदिर शैली से निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन समिति करती चली आ रही है। रथ यात्रा की तैयारियों के अन्तर्गत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर प्रभु श्री जगन्नाथ जी का पंचामृत फलों के रस द्वारा पाद प्रक्षालन तथा भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का आमंत्रण समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, सचिव गोपाल शर्मा द्वारा श्री गणेश जी महाराज, श्री हनुमान जी महाराज एवं जगन्नाथ जी के चरणों में अर्पित कर रथ यात्रा आयोजन को भव्य स्वरूप में सम्पन्न कराने की विनती की गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। पश्चात आरती कर प्रसादी वितरित की गई । समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढा, सचिव गोपाल...

*गरोठ न्यायालय का शानदार फैसला सड़क दुर्घटना मे मृतक के आश्रितों को ₹41.04 लाख एवं दावा प्रस्तुति दिनांक से 7% वार्षिक ब्याज देने का आदेश।**मर्ग जांच के दौरान विलंब से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होना दावे के लिए घातक नहीं, बीमा कंपनी मुआवजा देने के दायित्व से नहीं बच सकती*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 गरोठ / मंदसौर,     माननीय न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT), गरोठ के प्रथम सदस्य/ न्यायाधीश - *श्री निरंजन कुमार पांचाल सा.* ने लगभग 10 माह में एक महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए सड़क दुर्घटना में मृत युवक शादाब अली के आश्रित परिवार को *₹41,04,000 (इकतालीस लाख चार हजार रुपये)* की क्षतिपूर्ति व दावा प्रस्तुति दिनांक से 7% वार्षिक ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया।  माननीय न्यायालय ने अपने निर्णय में यह महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रतिपादित किया कि  मर्ग जांच के दौरान विलंब से प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज होना मोटर दुर्घटना दावा निरस्त करने का आधार नहीं हो सकता तथा केवल इस कारण बीमा कंपनी मुआवजा देने के दायित्व से मुक्त नहीं हो सकती। *पंकज कुमार वेद एडवोकेट, मंदसौर* से मिली जानकारी अनुसार   21 अप्रैल 2025 की रात  लगभग 9: 00 बजे शादाब अली अपनी ड्यूटी समाप्त कर रत्नम ऑटो केयर एंड स्पेयर, शामगढ़ रोड, गरोठ से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जब वे नायरा पेट्रोल पंप, शामगढ़-गरोठ मार्ग के पास पहुँचे, तभी तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे महिंद्रा बो...