*खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के खुंखार कैदी को खारवा चौकी थाना ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9238344171
रतलाम ( जगदीश राठौर) गत 25 दिसंबर.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के द्वारा 5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा भी जारी की गई ।
उक्त घटना में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के निर्देशन में रतलाम जिले के समस्त थानों की टीमों को लगाया गया था । उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी आलोट श्रीमति पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में शनिवार को खारवा चौकी थाना ताल की पुलिस टीम को फरार आरोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध हथियार के साथ चौकी क्षेत्र के दौलतगंज के पास मंडावल रोड़ पर घुमते हुए पाये जाने की मुखबीर सूचना मिली जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा आऱोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना ताल पर अपराध क्रमांक 350/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया ।
*मूल प्रकरण जिसमें खाचरोद जेल में बंद था-* अपराध क्रमांक 291/2024 धारा 363, 323, 294, 506, 336ए, 376(2) भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक. स्वराज डाबी, प्रधान आरक्षक निकोलस लकड़ा, देवेन्द्र कायस्थ, निलेश शर्मा, निलेश सक्सेना एवं हरिशंकर का योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें