*रेलवे अंडरब्रिज में तीन फीट पानी, जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे ग्रामीण,बिलासपुर-कटनी मार्ग के रेलवे अंडरब्रिज क्रमांक 60 की बदहाली से 15-20 गांव प्रभावित रेलवे की लापरवाही पर उठे सवाल*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 अनूपपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज क्रमांक 60 इन दिनों आसपास के ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बने हुए हैं। बरसात के मौसम में अंडरब्रिज क्रमांक 60 में तीन फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, शिक्षकों-कर्मचारियों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या से हर्री, बर्री, भगतबांध, सेन्दुरी, चरतरिहा, बिजौड़ी, जल्दा टोला, पसला, मयटोला, मौहरी, अमगवां, महुदा, चांदपुर, छकाड़िया सहित लगभग 15 से 20 गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है। इन गांवों के लोगों के लिए अनूपपुर शहर से जुड़ने का यह प्रमुख मार्ग है, लेकिन अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण सामान्य आवागमन तक मुश्किल हो गया है। *तीन फीट पानी, रेलवे ट्रैक पार करना मजबूरी* ग्रामीणों का कहना है कि अंडरब्रिज में कई दिनों तक पानी जमा रहने से लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करते हैं। सबसे अधिक चिंता विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं, किसानों, कर्मचारियों, शिक्षकों और बुजुर्गों की सुरक्ष...