*गिरफ्तारी का विरोध: जंगल काटकर खेत बनाने के आरोप में 3 आदिवासी गिरफ्तार, विरोध में इकठ्ठा हुए लोगों ने गाना गाकर थाने का किया घेराव*

जन जागृति संदेश न्यूज 
 
Akhilesh Jaiswal
June 27, 2022

इमरान खान, खंडवा। मप्र के खंडवा के पिपलोद थाने के बाहर सैकड़ों आदिवासी लोगों ने डेरा डाल दिया है. यह लोग अपने साथियों और ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए थाने पर डेरा डाले हुए हैं.


 2 दिन पहले गुड़ी वन क्षेत्र के जंगल में पेड़ काटकर खेती योग्य जमीन बनाने वाले के आरोप में कुछ लोगों को वन विभाग ने पकड़ा था. उनके खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की थी. इन्हीं लोगों को छुड़ाने के लिए यह लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

टिप्पणियाँ