*मनासा थाना की कार्यवाही* एनडीपीएस एक्ट का फरार 5000 रुपए का ईनामी वारंटी गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज
डॉ .बबलू चौधरी
पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियो को अधिक से अधिक गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है।
जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश और एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मनासा कन्हैया लाल दांगी के नेत्रत्व में प्रकरण क्रमांक 3/2022 धारा 8/18/25/29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी प्रहलाद पिता बंशीलाल राठौर उम्र 42 वर्ष नि ग्राम चौकडी थाना मनासा जिला नीमच को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें