*मतदान दलों के कर्मचारी स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एंव तत्परतापूर्वक निर्वाचन करवायें- श्री अग्रवाल जावद में मतदान दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न* *नीमच में सैनिक सम्मेलन 5 जुलाई को*

जन जागृति संगम न्यूज

// नगरीय निकाय निर्वाचन-2022//

*मतदान दलों के कर्मचारी स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एंव तत्परतापूर्वक निर्वाचन करवायें- श्री अग्रवाल जावद में मतदान दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न*

नीमच 27 जून 2022 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मंयक अग्रवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को मॉडल स्कूल जावद में त्रि-स्तरीय पंचायत के मतदान दलों का निवार्चन संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अधिकारी कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सेक्टर अधिकारियों को भी मतदान प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


कलेक्टर श्री मंयक अग्रवाल ने सोमवार को मॉडल स्कूल जावद में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रतिभागियों से एमपी टाईप एवं गोदरेज टाईप की मतपेटी, सील करने व खौलने की प्रक्रिया करवाई एवं महत् वपूर्ण बदलावों को लेकर सवाल आदि पूछे। उन्होंने कहा, कि मतदान दल के कर्मचारी निष्पक्षता, सजगता के साथ ही तत्परतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स् वतंत्रत, निष् पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुव् यवस्थित निर्वाचन सम्पन्न करवायें तथा समय-समय पर मतदान के प्रतिशत की जानकारी भी दें। सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक दो एवं तीन आयोग के निर्देशों का कड़ाई पालन करें, ताकि उन्हें मतदान के दिन केन्द्र पर सुचारु मतदान सम्पन्न कराने में कोई असुविधा न हो।

मास्टर ट्रेनर डॉ. राजेश पाटीदार ने बताया कि मतदान केन्द्र पर तैनात होने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को मतदान प्रकिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। वे मतपेटी खोलने सील करने के संबंध में अच्छी तरह से पूर्वाभ्यास कर लें ताकि उन्हें स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में कोई परेशानी न हो। मतदान दलों के प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी अधिकारी कर्मचारी आयोग की निर्देश पुस्तिका के सभी बिन्दुओं का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। नवीन दिशा-निर्देशों की प्रति दी गई है, उसका ठीक से अध् ययन कर लें प्रशिक्षण में मतदान दलों के सदस्यों से अलग-अलग चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में प्रायोगिक तरीके से मतदान सामग्री प्राप्त करने मतदान केन्द्र की स्थापना, बैठक व्यवस्था प्रवेश विनियमत करने, मत पेटी की तैयारी, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन अमिट स्याही लगाने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने एवं मतपत्र तैयार करने के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर एसडीएम श्री राजेन् द्रसिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*नीमच में सैनिक सम्मेलन 5 जुलाई को*

नीमच 27 जून 2022, नीमच जि ले के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और आश्रितों को सूचित किया गया है, कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा समस् याओं के निराकरण, शासकीय विभागीय कल् याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए शहीद पार्क नीमच में सैनिक सम् मेलन 5 जुलाई 2022 मंगलवार को प्रातः 11 बजे आयोजि त किया गया है।

नीमच जि ले के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और आश्रितों से अग्रह किया गया है, कि वे अपनी समस् याएं 30 जून 2022 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में प्रस् तुत करें। सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और आश्रितों से इस सम् मेलन में शामिल होने का आगृह किया गया है। यह जानकारी जि ला सैनिक कल् याण अधिकारी केप् टन श्री अजय शर्मा ने दी।

टिप्पणियाँ